Top Horror Korean Hindi Dubbed Movies: जिन्हें देखने के बाद बॉलीवुड हॉरर फिल्में भूल जाओगे

By: khabardaari.com

On: Monday, September 30, 2024 5:20 PM

Top Horror Korean Hindi Dubbed Movies
Google News
Follow Us

Top Horror Korean Hindi Dubbed Movies: कोरियन हॉरर फिल्में खास प्रकार की कहानियों और दिल दहला देने वाले भयानक माहौल के साथ तैयार की जाती है। जिसके चलते ये दुनियाभर में खूब सुर्खियां बटोरती है। यह फिल्में हिंदी में डब्ड होने के चलते भारतीय दर्शकों के लिए भी मनोरंजन का शानदार साधन बनती है। अगर आपको भी कोरियन हॉरर फिल्मों का शौक है, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन कोरियन हॉरर हिंदी डब्ड फिल्मों की सूची लाए है। जो आपको रोमांचित करने के साथ-साथ भयानक कहानियों से रूबरू कराएगी।

Train to Busan (2016)

  • रिलीज़ डेट : जुलाई 2016
  • डायरेक्टर : येओन सांग-हो
  • लीड रोल : गोंग यू, सेओक-वू, योन सांग-हो और जंग यु-मी
  • रेटिंग : 4.9 
  • कहाँ देखें : जिओ सिनेमा ( हिंदी डब्ड)

फिल्म की कहानी एक पिता और बेटी के आसपास घूमती है। जो सियाल से बुसान जाने वाली ट्रेन में सफर कर रहे हैं। मगर इसी दौरान लोगों में जोंबी वायरस फैलने लगता है। और ट्रेन यात्री खुद को एक भयानक स्थिति में पाते हैं। फिल्म में दिखाया गया है, कि लोग जोंबी (वायरस) से बचने की कोशिश कैसे करते हैं? फिल्म में इन्सान (आत्मरक्षा) और इंसानियत के बीच को अंतर को लगभग खत्म कर दिया गया है। लोग अपने आप को बचाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं।

Alive (2020)

  • रिलीज़ डेट: 2020
  • डायरेक्टर: चो इल-ह्यंग
  • लीड रोल: यू अह-इन (ओह जून-उ)
  • रेटिंग : 4.3
  • हिंदी में कहाँ देखें : नेटफ्लिक्स

बेहतरीन कोरियन हॉरर हिंदी डब्ड फिल्मों की सूची में शामिल अलाइव फिल्म भी जोंबी वायरस को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। जिसमें एक युवा व्यक्ति जिसका नाम “जुन यूं” है। वह अपने आप को अपार्टमेंट में कैसे जैसे करके जोंबी वायरस से बचाता है। पूरी दुनिया में जोंबी का प्रकोप फैल चुका है। उसे लगता है कि अब पूरी दुनिया खत्म होने वाली है। मगर उसकी जिंदा बचने की उम्मीद तब बढ़ती है। जब उसे उसके पास के ही एक अपार्टमेंट में एक और जीवित और पूर्ण स्वस्थ व्यक्ति मिलता है। अब वे दोनों मिलकर जान बचाने की कोशिश करते हैं। इस फिल्म में यही सब कुछ दिखाया गया है।

The Call Movie (2020)

  • रिलीज़ डेट: 27 नवंबर 2020
  • डायरेक्टर नाम : ली चुंग-ह्यून
  • मुख्य भूमिका में : पार्क शिन-हाय (सेओ-योन), जिओन जोंग-सेओ (यंग-सूक)
  • IMDb रेटिंग : 7.1
  • हिंदी में कहाँ देखें: नेटफ्लिक्स

फिल्म की नायिका सेओ-योन अपने गांव अपनी बीमार मां से मिलने जाती है। उसे अपने घर में पड़े सालों पुराने मोबाइल पर एक परेशान महिला का फोन आता है। जो उसे अपनी मां से प्रताड़ित किये जाने की खबर देती है। सेओ-योन ने यह फोन कॉल उठाकर ही बहुत बड़ी गलती कर दी। इसके बाद उसका जीवन भयानक परिस्थितियों में पहुंच जाता है। समय के साथ खिलवाड़ का यह खेल उसे भयानक परिणाम का सामना करने पर मजबूर करता है। फिल्म में जबरदस्त सस्पेंस और काफी नई कहानी दिखाई गई है। जो दर्शकों को खूब पसन्द आई है।

The Witch: Part 1. The Subversion

  • रिलीज़ डेट: 27 जून 2018
  • डायरेक्टर नाम : पार्क हूं-जंग
  • मुख्य किरदार : किम दा-मी (जा-यून), चो मिन-सू, पार्क ही-सून
  • IMDb रेटिंग: 7.1
  • हिंदी में कहाँ देखें : अमेज़न प्राइम वीडियो

फिल्म की कहानी एक लड़की जिसका नाम जा- यून है। इसके इर्द-गिर्द घूमती है। इस पर जबरन वैज्ञानिक प्रयोग किया जा रहा है। मगर वह कैसे-तैसे अपने आप को बचाकर इस स्थिति से बाहर निकालती है। मगर जा-यून अपनी याददाश्त खो देती है। इसके बाद उसका जीवन काफी साधारण चल रहा होता है। मगर अतीत उसका पीछा करता है। वैज्ञानिक प्रयोगों के प्रभाव के कारण उसमें अचानक से शक्तियां आ जाती है। इसके बाद फिल्म की कहानी काफी मजेदार और सस्पेंस से भर जाती है।

The Divine Fury (2019)

  • रिलीज़ डेट: 31 जुलाई 2019
  • डायरेक्टर नाम : किम जू-ह्वान
  • मुख्य किरदार: पार्क सियो-जून (योंग-हू), आह्न सॉन्ग-की (फादर आन), वू डो-ह्वान (जी-शिन)
  • IMDb रेटिंग: 6.2
  • हिंदी में कहाँ देखें: अमेज़न प्राइम वीडियो

Top Horror Korean Hindi Dubbed Movies की लिस्ट में शामिल यह फिल्म एक मार्शल आर्ट चैंपियन (योंग-हू) के आधार पर तैयार की गई है। जो बुरी शक्तियों से लड़ने के लिए दिव्य शक्ति प्राप्त करता है। इसका बचपन बहुत ही खराब परिस्थितियों में गुजारा है। जिसके चलते इसके माता-पिता की भी मौत हो गई। यह काफी गुस्सैल किस्म का मार्शल आर्ट लड़ाकू है। जो एक सफल MMA फाइटर बनना चाहता है। यह अपने गुस्से पर काबू करता है। योंग-हू एक भूत भगाने वाले फादर से मिलता है। और दोनों के बीच साझेदारी होती है, कि वह बुरी शक्ति से लड़ेंगे और उन्हें खत्म करेंगे। फिल्म की कहानी फाइट रिंग से हटकर कब राक्षसों से मुकाबला करने की ओर पहुंच जाती है। दर्शक समझ ही नहीं पाते।

Leave a Comment