Upcoming Big Budget Movies 2024 List – अब होगा बॉक्स ऑफिस पर बिग बजट फिल्मों का महासंग्राम

By: महेश चौधरी

Last Update: October 22, 2024 2:53 PM

Upcoming Big Budget Movies 2024
Join
Follow Us

यह साल इंडियन सिनेमा के लिए थोड़ा बहुत कमजोर रहा। सालभर बॉक्स ऑफिस ठंडा पड़ा रहा। जहां हर साल एक से बढ़कर एक कई बिग बजट (Big Budget Movies) फिल्में रिलीज होती थी। वहीं इस साल नाम मात्र ही फिल्मों ने सिनेमाघर में दस्तक दी। मगर अब साल के आखिर में कई बिग बजट फिल्में आने वाली है। जो साल भर की कसर पूरी करेगी। इस लिस्ट में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा द रूल से लेकर विकी कौशल की छावा फिल्म का नाम शामिल है। आईए अपकमिंग बिग बजट मूवी 2024 (Upcoming Big Budget Movies 2024) के बारे में जानते हैं। 

कांगुवा | Kanguva Movie Budget

Upcoming Big Budget Movies 2024 की सूची में सबसे पहला नाम तमिल फिल्म कांगुवा का आता है। जिसे शिवा द्वारा डायरेक्ट और स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशंस द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में सुपरस्टार सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। साथ ही नटराजन सुब्रमण्यम, योग्य बाबू, जगपति बाबू और आनंद राज जैसे कलाकार सहायक भूमिका में होंगे। यह फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी। जो तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्मों में से एक होगी। इसका कुल बजट लगभग 300 से 350 करोड रुपए बताया जा रहा है।

Baby John Movie Budget 

वरुण धवन और कीर्ति सुरेश स्टारर फिल्म बेबी जॉन 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जो ए कालीस्वरन द्वारा डायरेक्ट की गई है। जबकि एटली कुमार, मुराद खेतानी और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म एटली कुमार की साल 2016 में रिलीज हुई तमिल फिल्म “थेरी” का रीमेक है। जिसका कुल बजट लगभग 120 करोड रुपए बताया जा रहा है। फिल्म में वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के साथ-साथ वामिका गब्बी, सान्या मल्होत्रा, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार सहायक भूमिका में होंगे।

छावा | Chaava Movie Budget 

विकी कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म छावा एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म होगी। जो मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की बायोग्राफी को पर्दे पर दिखाने का काम करेगी। फिल्म लक्ष्मण उत्तेकर द्वारा डायरेक्ट की गई है। जिसमें अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता, आशुतोष राणा, संतोष जुवेकर, प्रकाश राज और नील भूपालम जैसे कलाकार सहायक भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्म में विकी कौशल छत्रपति संभाजी महाराज जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी येसुबाई भोंसले की भूमिका में नजर आने वाली है।

वही फिल्म की रिलीज डेट की बात करें, तो यह फिल्म 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। जिसका बजट लगभग 100 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म को मुख्य रूप से मराठी भाषा में बनाया गया है। हालांकि यह अन्य कई भाषाओं में भी डब करके रिलीज की जाएगी।

Kannappa Movie Budget 

कन्नाप्पा एक मल्टी स्टार फिल्म है। जिसमें अक्षय कुमार, प्रभास और शरथ कुमार, मोहनलाल, मुकेश ऋषि, मोहन बाबू और काजल अग्रवाल जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म के प्रोड्यूसर मोहन बाबू के बेटे विष्णु मांचू भी मुख्य भूमिका में होंगे। 

अक्षय कुमार की यह पहली तेलुगू फिल्म होगी। जिसमें वह भगवान शिव का किरदार निभाएंगे। फिल्म को मुकेश कुमार सिंह ने डायरेक्ट किया है। जिसे दिसंबर 2024 में रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म के प्रमोशन की तैयारी चल रही है, हालांकि फिल्म की रिलीज डेट से फिलहाल पर्दा उठना बाकी है। फिल्म के प्रोड्यूसर मोहन बाबू के इंटरव्यू के मुताबिक यह फिल्म लगभग 200 करोड़ के बजट में तैयार की गई है।

पुष्पा : द रूल 

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा द रूल तेलुगू सिनेमा की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्मों में से एक होगी। जिसका डायरेक्शन सुकुमार द्वारा किया गया है। जो फिल्म के लेखक भी है। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई पुष्पा द राइज का सिक्वल है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में होंगे। उनके साथ श्रीतेज, अनसूया भारद्वाज, प्रियामणि, जगदीप प्रताप भंडारी, जगपति बाबू, प्रकाश राज और राव रमेश जैसे दिग्गज कलाकार सहायक भूमिका में होंगे।

फिल्म लगभग 500 करोड़ के बजट में तैयार की गई है। जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और भरपूर वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। जो 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी। 

Leave a Comment