नया साल आने में अब चंद दिनों का समय बचा है। नए साल के स्वागत में इंडियन सिनेमा से कई जबरदस्त और बिग बजट फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है। जिनमें फतेह, इमरजेंसी और लाहौर 1947 जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। आइये जनवरी 2025 (Upcoming Movies in January 2025) में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में जानते हैं।
Upcoming Movies in January 2025
फिल्म का नाम | रिलीज़ डेट |
---|---|
फतेह | 10 जनवरी 2025 |
इमरजेंसी | 17 जनवरी 2025 |
लाहौर 1947 | 24 जनवरी 2025 |
आजाद फिल्म | 17 जनवरी 2025 |
फतेह मूवी रिलीज डेट
फतेह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसे 10 जनवरी 2025 को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म पंजाब के रहने वाले एक शांत और सम्मानित व्यक्ति “फतेह” के जीवन के इर्द-गिर्द तैयार की गई है। उसके गांव की एक लड़की के साथ साइबर क्राइम की घटना होती है। इसी के साथ फतेह की जिंदगी भी एक नए मोड़ लेती है।
फतेह एक एथिकल हैकर के सहयोग से इस साइबर क्राइम का खुलासा करने में जुट जाता है। धीरे-धीरे उसे समझ आता है, इस साइबर अपराध के पीछे एक बहुत बड़ा साइबर क्राइम रैकेट चल रहा है। फिल्म में सोनू सूद, जैकलीन फर्नांडिस, शिव ज्योति राजपूत और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।
कंगना रनौत इमरजेंसी
कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म 17 जनवरी 2025 को रिलीज की जाएगी। जिसमें कंगना ने इंदिरा गांधी के जीवन को पर्दे पर दोहराया है। फिल्म 1975 में की गई आपातकाल की घोषणा को आधार में रखकर तैयार की गई है। इसके साथ ही फिल्म में इंदिरा गांधी के जीवन की कठिनाइयों और उनके राजनैतिक कार्यों को भी दिखाया जाएगा। यह फिल्म पिछले 2 साल से लगातार पोस्टपोन होती आई है।
सनी देओल लाहौर 1947 फिल्म रिलीज डेट
सनी देओल और आमिर खान स्टारर लाहौर 1947 फिल्म 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित है। जिसकी कहानी भारत और पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि में तैयार की गई है। लाहौर 1947 फिल्म में एक मुस्लिम परिवार की कहानी दिखाई जाएगी। जो बंटवारे के बाद लखनऊ से लाहौर जाकर रहना शुरू करेगा।
आजाद फिल्म रिलीज डेट
आजाद एक हिस्टोरिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। जो 17 जनवरी 2025 को रिलीज की जाएगी। फिल्म एक युवा लड़के और उसके घोड़े आजाद की दोस्ती को समर्पित है। जिसका डायरेक्शन अभिषेक कपूर द्वारा किया गया है। फिल्म में अजय देवगन, डायना पेंटी, अमन देवगन और पीयूष मिश्रा की मुख्य भूमिका में तैयार की गई है। जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है।