Vaishnavi Gowda Engagement: फेमस कन्नड़ TV अभिनेत्री वैष्णवी गोंडा (Vaishnavi Gowda) ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने प्रेमी के साथ सगाई करके फैंस को तगड़ा सरप्राइज दिया है। वैष्णवी ने अपने बॉयफ्रेंड अकाय (Akay) के साथ बेंगलुरु के एक निजी समारोह में सगाई रचाई है। कपल की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है। जिन पर फैंस और परिचितों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।
Vaishnavi Gowda Engagement News
कन्नड़ अभिनेत्री वैष्णवी गौड़ा ने अचानक से अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की तस्वीरें डालकर हर किसी को हैरान कर दिया। अभिनेत्री ने अपने रिलेशन को पूरी तरह से प्राइवेट रखा था। वैष्णवी के सगाई समारोह (बीते सोमवार) में केवल उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए हैं। सगाई का कार्यक्रम परंपरागत तरीके से पूरे रीति रिवाजों के साथ संपन्न हुआ है।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें बटोर रही है सुर्खियाँ
वैष्णवी गोंडा अपने बॉयफ्रेंड अकाय के साथ एक नए जीवन की शुरुआत करने वाली है। उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अकाय (Akay) ने अपनी होने वाली पत्नी को घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते हुए अंगूठी पहनाई है। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब पसंद किया जा रहा है।
सगाई समारोह में दुल्हन वैष्णवी गौड़ा ने क्रीम गाउन का खूबसूरत लहंगा पहना है। जो उन पर काफी जज रहा है। दूसरी ओर अकाय ने वैष्णवी से मैच करती हुई सफेद चमकदार शेरवानी पहनी है। जिसमें कपल काफी खूबसूरत लग रहे हैं।
पहले सगाई फिर जन्मदिन की पार्टी
वैष्णवी ने पहले सुबह अपनी सगाई का कार्यक्रम पूरा किया और इसके बाद शाम को अपने जन्मदिन की पार्टी की है। वैष्णवी ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने जीवन की यह एक नई शुरुआत की है। अभिनेत्री ने तस्वीर सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि “उनकी दुनिया स्क्रिप्ट और स्टेज थी, उनकी दुनिया आसमान और सेवा थी, लेकिन नियति ने एक आदर्श प्रेम कहानी लिखी।”
कौन है वैष्णवी गौड़ा का बॉयफ्रेंड अकाय
वैष्णवी गौड़ा के बॉयफ्रेंड के बारे में सार्वजनिक रूप से बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। वह मीडिया की चकाचौंद से दूर रहना पसंद करते हैं। वहीं बात करें वैष्णवी की तो वैष्णवी ने बहुत कम उम्र में ही कन्नड़ टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने करियर का पहला धारावाहिक देवी 16 साल की उम्र में किया था। आज वैष्णवी कन्नड़ सिनेमा की एक जानीमानी कलाकार है।