Veer Pahariya Biography in Hindi: कौन हैं वीर पहाड़िया जो अक्षय कुमार स्टारर स्काई फोर्स में नजर आने वाले हैं

ग्लैमर वर्ल्ड की खासियत है, जो भी इससे जुड़ता है रातों-रात इंटरनेट पर छा जाता है। इन दिनों वीर पहाड़ियां भी ग्लैमर दुनिया में तगड़ी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वीर अक्षय कुमार स्टारर स्काई फोर्स में अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। वे लंबे समय से पर्दे के पीछे का काम संभालते आए हैं। अब उन्हें पर्दे पर देखना भी काफी मजेदार होगा। आइये जानते हैं वीर पहाड़िया कौन है? और वीर पहाड़िया बायोग्राफी में इनके जीवन के अब तक के सफर को करीब से जानने का प्रयास करेंगे।

वीर पहाड़ियां बायोग्राफी (Veer Pahariya Biography)

नामवीर पहाड़िया
जन्मजनवरी 1994
पिता का नामसंजय पहाड़िया
माता का नामस्मृति संजय शिंदे
नेटवर्थ30Cr

वीर पहाड़िया का शुरुआती जीवन और शिक्षा 

वीर पहाड़िया का जन्म जनवरी 1994 में हुआ था। जिसके मुताबिक उनकी उम्र 30 साल हो चुकी है। इनके एक बड़ा भाई भी है। जिसका नाम शिखर पहाड़िया है। शिखर भी बॉलीवुड से गहरा रिश्ता रखता है और लगातार सुर्खियों में है। वीर और शिखर दोनों की शुरुआती शिक्षा मुंबई स्कॉटिश स्कूल और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है। इसके बाद वीर हायर एजुकेशन के लिए दुबई चले गए।

वीर पहाड़िया के माता-पिता कौन है?

वीर पहाड़िया के पिता का नाम संजय पहाड़िया है। जो एक मशहूर बिजनेसमैन है। उनकी माता का नाम स्मृति संजय शिंदे हैं। जो सोबों फिल्म्स की मालकिन है। स्मृति शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी है। स्मृति और संजय साल 2008 में एक दूसरे से अलग हो गए थे। हालांकि दोनों ने बच्चों की परवरिश मिलकर की है।

वीर पहाड़िया का करियर

वीर पहाड़िया के करियर की शुरुआत मुंबई और दिल्ली के थियेटर्स में काम करते हुए हुई। वे संगीत और डांस में माहिर है। वीर पहाड़िया ने टीवी 18 और वायकॉम 18 में ज्वाइंट वेंचर के रूप में अपने करियर को एक नई दिशा में आगे बढ़ाया।

इसके बाद साल 2018 तक आते-आते वीर पहाड़िया ने अपने आप को इंडस्ट्री में एक मजबूत आधार के साथ खड़ा किया। इस दौरान तक उन्होंने अपनी खुद की मनोरंजन कंपनी “Indiawyn” और गेमिंग कंपनी की स्थापना की। संगीत जगत में बेहतरीन अभिनय से अनोखी पहचान हासिल की। वे 2021 में मशहूर गायक अरिजीत सिंह के साथ भी मंच सांझा किया था।

इसके बाद साल 2024 में वीर ने एक मशहूर साउंड इंजीनियर रेसुल पूकुट्टी के साथ काम करते हुए बेहतर कौशल हासिल किया। जिसके बाद उन्हें ब्लूमबर्ग टीवी शो द आउटसाइड में ऑडियो विजुअल का मौका मिला। जिसमें उन्होंने सराहनीय कला प्रदर्शन किया।

वीर पहाड़िया मैडॉक फिल्म्स (Maddock Films) द्वारा निर्मित वरुण धवन स्टारर फिल्म भेड़िया में भी नजर आए हैं और उन्होंने वरुण धवन के बॉडी डबल के तौर पर भी काम किया है। वे कई फिल्मों और सीरीज में म्यूजिकल काम कर चुके हैं।

अब वीर पहाड़िया 24 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार स्टारर स्काई फोर्स में नजर आने वाले हैं। उन्हें पहली बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके प्रशंसक उत्साहित हो रहे हैं।

वीर पहाड़िया की गर्लफ्रेंड कौन है?

वीर पहाड़िया अपने निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। खबरों के मुताबिक वे सारा अली खान को डेट कर चुके हैं और मौजूदा समय में मानुषी छिल्लर को डेट कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कभी भी सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया।

Veer Pahariya Net Worth

वीर पहाड़िया की साल 2025 के मुताबिक कुल नेटवर्क लगभग 30 करोड़ बताई जाती है। जो उन्होंने सोशल मीडिया,  म्यूजिक प्रोजेक्ट और अन्य एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट से अर्जित की है। वह एक बिजनेसमैन और कलाकार के रूप में पहचाने जाते हैं। वीर सोशल मीडिया पर भी लगातार सक्रिय रहते हैं। इनके इंस्टाग्राम पर करीब 3 लाख फॉलोअर्स है। जहां वे अपनी पर्सनालिटी लाइफस्टाइल और प्रोजेक्ट से जुड़े पोस्ट शेयर करते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment