Vijay Deverakonda VD 12 फिल्म का पोस्टर रिलीज़, रश्मिका ने दिया ऐसा रिएक्शन

Vijay Deverakonda VD 12 आगामी फिल्म का पोस्टर आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। पोस्टर में विजय देवरकोंडा को बहुत ही भयानक रौद्र रूप में दिखाया गया है। जो देखने में काफी ज्यादा खतरनाक लगता है। पोस्टर के सामने आने के बाद से ही फ़िल्म सुर्खियों में आ गई। यह एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म होगी। फिल्म की आधी से ज्यादा शूटिंग हो चुकी है। फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ श्रीलीला अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा रश्मिका का भी फ़िल्म में रोल होगा।

VD 12 Movie Latest Update

गौतम तिन्ननुरी के डायरेक्शन में यह फिल्म सिथारा एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार की जा रही है। 2 अगस्त को विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। जिसने फैंस का ध्यान फिल्म की ओर खींचा है। पोस्टर में विजय देवरकोंडा काफी छोटे बालों में नजर आ रहे हैं। विभिन्न न्यूज़ मीडिया में दावा किया जा रहा है, कि इस फिल्म में विजय एक पुलिस वाले के किरदार में होंगे। जो सच साबित तो हो सकता है। हालांकि मेकर्स की ओर से किसी भी किरदार को लेकर कोई खास जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

VD 12 मूवी स्टोरी

Vijay Deverakonda VD 12 फिल्म की कहानी क्या होगी इसको पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। मगर कुछ समय पहले फिल्म की शूटिंग सेट से कुछ फोटोज लीक हुई थी। जिसके बाद फिल्म मेकर्स ने वीडियो क्लिप और फोटोज को लीक/शेयर न करने की गुजारिश की थी। फिल्म से जुड़े लीक्स से पता चलता है, कि फिल्म में विजय देवरकोंडा काफी दमदार और रहस्यमय तरीके से पुलिसवाले का किरदार निभाते नजर आएंगे। जिसकी झलक उनके पोस्ट में भी नजर आती है। जिसमें वह खून से लथपथ और काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। पीछे बादल गरजते नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों में गुस्सा और बदले की भावना साफ नजर आ रही है।

VD 12 Movie इस दिन होगी रीलीज

फिल्म के पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी भी सार्वजनिक कर दी गई है। मेकर्स ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, कीनियति बुला रही है.  खून खराबा इंतजार कर रहा है। एक नए राजा का उदय होगा. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट 28 मार्च 2025 बताई गई है. फिल्म के पोस्टर पर रश्मिका मंदांना ने भी रिएक्ट करते हुए दुबारा शेयर किया है। जिसके कैप्शन में रश्मिका मंदाना ने मैडनेस (Madness) लिखकर फायर इमोजी को लगाया है।

द फैमिली स्टार से फैंस निराश

हाल फिलहाल की बात करें तो विजय देवरकोंडा की द फैमिली स्टार 4 अप्रैल को रिलीज हुई थी। जिसमें दर्शक उनके अभिनय से नाखुश नजर आए। यह फिल्म 50 करोड़ के बजट में बनी थी। जिसने केवल 23 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था। यह एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई। लेकिन अब दर्शकों को VD 12 से उम्मीदें हैं की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जरूर कमाल दिखाने वाली है।

रश्मिका और विजय का रिलेशन

सोशल मीडिया में खबरें है, कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। यह खबरें पिछले कई महीनो से आग पकड़ रही है। जिनको हवा देने का काम उन दोनों की एक साथ खींची गई फोटोज कर रही है। हालांकि दोनों की ओर से किसी भी प्रकार की कंफर्मेशन नहीं दी गई है। रश्मिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह विजय की एक अच्छी दोस्त है। और उनका यह रिश्ता बहुत अच्छा चल रहा है।

Share This Article
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment