बॉलीवुड से बॉयकॉट होने के बाद Vivek Oberoi ने खड़ा किया करोड़ों का बिजनेस, नेटवर्थ जान रह जाओगे दंग

बेशक विवेक ओबेरॉय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पकड़ जमाने में असफल रहे। मगर आज भी वे लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीते हैं और करोड़ों के बिजनेस के मालिक है। फिल्मी दुनिया को अलविदा कहने के बाद विवेक ओबेरॉय ने अपने खुद के बिजनेस की शुरुआत की और वे आज लगभग 29 से भी ज्यादा कंपनियां में निवेशक हैं। वर्तमान में विवेक ओबेरॉय कमाई के मामले में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों को कड़ी टक्कर देते हैं।

टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक के एक ट्वीट के बाद एक बार फिर विवेक ओबेरॉय सुर्खियों में आ गए है। आइए जानते हैं Vivek Oberoi ने करोड़ों का बिजनेस कैसे खड़ा किया? और साथ ही जानेंगे उनके जीवन से जुड़े कुछ ऐसे विवाद, जिनके चलते उन्हें बॉलीवुड से दूरी बनानी पड़ी।

विवेक ओबेरॉय को बॉलीवुड की दूरी ने बना दिया बिजनेसमैन

Vivek Oberoi फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं। जिसके चलते इनका भी रुझान फिल्मी दुनिया की ओर ही ढल गया। विवेक ओबेरॉय ने फिल्मी दुनिया में आने के लिए अपने परिवार की पहचान का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने अपने खुद के दम पर फिल्में हासिल की ओर एक्टर बनने के सपने को पूरा किया। विवेक ओबरॉय की पहली फिल्म साल 2002 में आई थी। जिसका नाम कंपनी था। उनकी पहली ही फिल्म हिट हो गई थी।

इसके बाद उन्होंने साथिया, ओमकारा और प्रिंस जैसी कई हिट फिल्में दी और बहुत कम समय में ही सफल कलाकारों की कतार में शामिल हो गए। इन्होंने 22 साल की उम्र में लगभग 38 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। जिनमें कई फिल्में फ्लॉप तो कई फिल्मों ने छप्पर फाड़ कमाई की। मगर इसके बाद विवेक की जिंदगी में एक ऐसा दौर आया, जिसने उनके पूरे फिल्मी करियर को डुबो दिया।

हालांकि विवेक ओबेरॉय ने हार नहीं मानी और फिल्मी दुनिया से दूर होकर, उन्होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू किया। जिसकी आज वैल्यूएशन करोड़ों में है।

विवेक ओबेरॉय हैं करोड़ों के बिजनेस के मालिक

विवेक ओबेरॉय के पिता एक जाने-माने एक्टर है। और उन्हें बिजनेस की भी गहरी समझ है। विवेक ओबरॉय के बिजनेस गुरु उनके पिता ही है। विवेक ओबेरॉय ने बिजनेस के दांवपेच अपने पिता से ही सीखे हैं। वे अपने एक इंटरव्यू में बताते हैं कि जब वे बहुत छोटे थे, तब स्कूल की सर्दियों की छुट्टी में उनके पिता ने उन्हें कुछ परफ्यूम प्रोडक्ट दिए और कहा कि इन्हें इसकी कीमत से नीचे नहीं बेचना और इस कीमत से ऊपर जितना बचोगे। उतना तुम्हें प्रॉफिट होगा।

इस एक घटना ने विवेक ओबेरॉय का पूरा माइंडसेट ही बदल दिया और उन्होंने अपने स्कूल बैग में सभी परफ्यूम प्रोडक्ट्स रखें और घर-घर जाकर बेचना शुरू किया। यह उनके बिजनेस कैरियर का छोटा कदम था। मगर  काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ।

बॉलीवुड से बाहर होने के बाद विवेक ओबेरॉय ने अपने बिजनेस माइंड सेट के साथ एक नए सफर की शुरुआत की। वे आज कई सफल कंपनियों के मालिक है। जिनमें मुख्य रूप से “कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर” कंपनी का नाम लिया जाता है। यह एक रियल स्टेट कंपनी है, जो उनकी सबसे बड़ी कंपनी के रूप में गिनी जाती है। इसके अलावा मेगा एंटरटेनमेंट दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। जो एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के रूप में जानी जाती है।

Vivek Oberoi ने लगभग 29 से ज्यादा कंपनियों में निवेश किया हुआ है। इसके अलावा इन्होंने कई कंपनियां बनाकर बेची भी है। जिससे उन्होंने करोड़ों का फायदा हुआ है।

विवेक ओबेरॉय और सलमान खान विवाद के बाद इंडस्ट्री से ओझल हुए

वैसे तो विवेक ओबरॉय का फिल्मी करियर काफी शानदार चल रहा था, मगर एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वे ऐश्वर्या राय के कुछ ज्यादा ही करीब आ गए। इस दौरान ऐश्वर्या और सलमान खान के बीच काफी अच्छा रिश्ता था। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। विवेक का ऐश्वर्या के करीब आना सलमान खान को रास नहीं आया और दोनों के बीच जबरदस्त कंट्रोवर्सी की शुरुआत हुई।

एक इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय कहते हैं कि सलमान खान ने उन्हें डराने धमकाने के लिए लगभग 42 से ज्यादा बार कॉल किया था। नशे की हालत में वे उसे पीटने के लिए विवेक ओबेरॉय के घर भी पहुंच गए थे। सोशल मीडिया खबरों की माने तो विवेक ओबेरॉय के फिल्मी करियर का अंत होने के पीछे सलमान खान एक बड़ी वजह था। जिन्होंने अपने कांटेक्ट का इस्तेमाल करके विवेक ओबेरॉय को फिल्म नहीं मिलने दिया।

हालांकि बॉलीवुड में काम नहीं मिलने के बाद विवेक ओबेरॉय ने साउथ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। मगर वहां उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्मी जगत को छोड़कर बिजनेस के क्षेत्र में ही कदम रखा। मौजूदा समय में विवेक ओबरॉय की कुल नेट वर्थ लगभग 1200 करोड़ बताई जाती है। जो ज्यादातर बॉलीवुड कलाकारों से कई गुना ज्यादा है।

कविता कौशिक ने किया ट्वीट

https://twitter.com/Iamkavitak/status/1863127801408221623

टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री कविता कौशिक ने हाल ही में एक ट्वीट किया है। जिसमें वह कहती है कि लोगों ने हमेशा दबंगई और स्वैग की ओर रुचि दिखाई है। और विवेक ओबरॉय जैसे बेहतरीन कलाकारों को दबाने की कोशिश की है। कविता विवेक ओबरॉय की तारीफ करते हुए कहती है कि आज के समय में विवेक की कुल संपत्ति 1200 करोड़ से भी ज्यादा है। वह एक बेहतरीन अभिनेता और एक सफल व्यवसायी है।

एक समय उन्होंने अपनी महिला मित्र का साथ निभाने के कारण एक सच्चाई का सामना किया था। मगर देश में दबंग और स्वैग का साथ दिया। जिसके कारण एक टैलेंटेड कलाकार को इंडस्ट्री से बाहर होना पड़ा। हालांकि कविता कौशिक ने इसमें सीधे रूप से सलमान खान का नाम नहीं लिया। मगर यह साफ है कि उन्होंने सलमान खान और विवेक की कंट्रोवर्सी को एक बार फिर हवा दी है।

Share This Article
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment