अश्विनी कुमार, जिन्होंने डेब्यू मैच में ही गिरा दिए 4 विकेट, गेंद की रफ़्तार देख होने लगी जसप्रीत बुमराह से तुलना

By: महेश चौधरी

On: Wednesday, April 2, 2025 5:29 AM

Who is Ashwini Kumar
Google News
Follow Us

31 मार्च 2025 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने अपने डेब्यू मैच में ही चार विकेट लेकर सबको चौंका दिया। इसके बाद अश्विनी कुमार को मुंबई इंडियंस के नए जसप्रीत बुमराह का टैग दिया जाने लगा। हालांकि अश्विनी कुमार का यहां तक का सफर इतना भी आसान नहीं था। चलिए जानते हैं अश्विनी कुमार का क्रिकेट करियर कैसे शुरुआत और उन्होंने किन-किन चुनौतियों का सामना करते हुए यह मुकाम हासिल किया है।

3 ओवर में 4 विकेट चटकाए

31 मार्च को मुंबई के वानखेड़े में खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल मैच में पंजाब के मोहली के रहने वाले युवा गेंदबाज अश्विनी कुमार को डेब्यू करने का मौका मिला। अश्विनी ने मेजबान टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। केवल तीन ओवर की गेंदबाजी में अश्विनी ने चार विकेट लेकर अपनी टीम की जीत मजबूत की। इसके साथ ही अश्विनी कुमार ने आईपीएल डेब्यु में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज होने का खिताब भी अपने नाम कर लिया है।

कौन है अश्विनी कुमार

23 वर्षीय युवा गेंदबाज अपनी स्पीड और यॉर्कर स्टाइल गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। अश्विनी के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के चलते इन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उनके पिता का नाम हरकेश कुमार है। अश्विनी ने 14 साल की उम्र में स्कूल ग्राउंड में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया था। इसके बाद इन्होंने गेंदबाजी के बेहतर प्रशिक्षण के लिए एकेडमी ज्वाइन की। उनके कोच वजिंदर सिंह है। जो बताते हैं कि अश्विनी काफी मेहनती है और वह लगातार 14 से 15 ओवर फेकने के लिए हमेशा तैयार रहता था। अश्विनी ने चिल्लाती धूप हो या सर्दी कभी प्रेक्टिस नहीं छोड़ी।

17 की उम्र में किया था डेब्यू 

अश्विनी कुमार ने 17 साल की उम्र में अपना पहला मैच दिसंबर 2019 में पंजाब की ओर से राजस्थान के खिलाफ खेला था। हालांकि इस मैच में उनका प्रदर्शन खराब था, जिसके चलते उन्हें आगे मौका नहीं मिला। साल 2020 में अश्विनी कुमार को टेनिस एल्बो हो गया। जिसके बाद उन्हें लगातार 1 साल तक के मैदान से दूर रहना पड़ा।

मोहाली क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर बताते हैं कि लंबे वक्त के बाद जब अश्विनी ने वापसी की तो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स को लिए ट्रायल दिए। बाद में उन्हें मुंबई इंडियंस से फोन आया और वे 30 लाख में आईपीएल 2025 के लिए खरीद लिए गए।

जसप्रीत बुमराह से होने लगी तुलना

अश्विनी कुमार लगभग 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने में माहिर है। उनकी रफ्तार को देखते हुए क्रिकेट प्रेमियों ने अश्विनी की तुलना जसप्रीत बुमराह से करनी शुरू कर दी है। अश्विनी की इस बड़ी उपलब्धि के बाद उनके गांव में खुशियों का माहौल छाया हुआ है। भविष्य में अश्विनी नीली जर्सी में खेलते नजर आएंगे l

Leave a Comment