चेतन सकारिया ने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आईपीएल 2025 में डेब्यू किया है। इसके बाद चारों ओर चेतन की चर्चा शुरू हो गई है। चेतन सकारिया ने तेज गेंदबाज उमरान मलिक की जगह मैदान में कदम रखा है। जो ईडन गार्डन्स में खेल के दौरान चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए थे। हालांकि आईपीएल 2025 में चेतन सकारिया का प्रदर्शन औसत चल रहा है। चलिए जानते हैं चेतन सकारिया कौन है (Who Is Chetan Sakariya) और उन्होंने यहां तक के सफर में कौन-कौन सी सीढ़ियां चढ़ी है।
Who Is Chetan Sakariya? (चेतन सकारिया कौन?)
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया का जन्म 28 फरवरी 1998 को गुजरात के भावनगर जिले के वर्ताज गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम कानजी भाई सकारिया था, जो एक ऑटो ड्राइवर थे। चेतन के पिता ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने बेटे के क्रिकेट सपने को पूरा करने में पूरा सहयोग दिया। चेतन के पिता का साल 2019 में कोविड के कारण देहांत हो गया. चेतन की माँ का नाम विनिता सकारिया है। चेतन अपनी माँ के बहुत करीब हैं और आज भी उनके संघर्षों और सपनों का सम्मान करते हैं।
चेतन का एक छोटा भाई भी था, जिसका नाम राहुल सकारिया था। दुर्भाग्य से, उनके भाई ने बहुत कम उम्र में साल 2021 में आत्महत्या कर ली थी। यह घटना चेतन के जीवन का एक बेहद दुखद दौर रहा। उनकी एक बहन भी है, जो हमेशा परिवार के साथ खड़ी रही। चेतन ने कई बार इंटरव्यू में बताया है कि उनके परिवार ने हर मुश्किल समय में उनका साथ दिया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए हिम्मत दी।
ऐसे हुई क्रिकेट करियर की शुरुआत
चेतन स्कूल के दिनों से ही अपने क्रिकेट करियर को लेकर सीरियस हो गए थे। मगर आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अपने क्रिकेट फीस भी नहीं चुका पाते थे। इसलिए उन्होंने अपने ही मामा की दुकान पर नौकरी शुरू की और अपना खर्च चलाया।
2018 में रखा मैदान में कदम
- चेतन ने 2018 में सौराष्ट्र के लिए लिस्ट ए में डेब्यू किया। जिसमें उन्होंने पांच विकेट गिराकर हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें महान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ के तहत एमआरएफ पेस फाउंडेशन की ओर से प्रशिक्षण मिला।
- साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में चेतन ने आईपीएल में कदम रखा। उन्हें 1.2 करोड रुपए में खरीदा गया था। पूरे सीजन में उन्होंने 14 मैचों में कुल 14 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
- इसके बाद साल 2022-23 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में रहते हुए उन्होंने 5 मैच खेले और 6 विकेट लिए। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की ओर से उन्हें बहुत ज्यादा खेलने का अवसर नहीं मिला था।
- कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 में चेतन को 50 लाख रुपए में खरीदा। मगर उन्हें पूरे सीजन एक भी बार मैदान में उतरने का मौका नहीं मिला। हालांकि टीम को जीत मिली।
- IPL 2025 में एक बार फिर KKR ने उन्हें 75 लाख रुपए में साइन किया और उन्हें रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतारा है।
डॉमेस्टिक लेवल पर भी कर चुके हैं कमाल
चेतन साकरिया ने 2018 रणजी ट्रॉफी सीजन में 8 मैच खेलते हुए 29 क्रिकेट झटके थे। इसके अलावा T20 फॉर्मेट में उनकी जबरदस्त स्विंग स्टाइल गेंदबाजी ने सबका ध्यान खींचा। 2019-20 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया और अगले ही साल उनका इंटरनेशनल डेब्यू भी हो गया।
वनडे मैचों में चेतन ने 2 विकेट लिए हैं। इसके अलावा T20 इंटरनेशनल मैच में भी चेतन के नाम 1 विकेट है। चेतन ने T20 क्रिकेट में कुल 46 मैच खेलते हुए 7.69 की इकोनॉमी से 65 विकेट लिए हैं।