अवतार 3 में होगी नए विलेन की एंट्री, कौन होगा अतवार 3 का नया विलेन

Updated
फॉलो करें
Who will be the villain in Avatar 3?

हॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर जेम्स कैमरून की सुपरहिट फ्रेंचाइजी अवतार की तीसरी कड़ी 2025 के अंत तक रिलीज होने वाली है। अवतार फ्रेंचाइजी के दोनों भाग ब्लॉकबस्टर रहे हैं। जिन्हें दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों का टैग मिला था। अब अवतार 3 और ज्यादा रोमांचक और दिलचस्प कहानी के साथ दर्शकों का तगड़ा मनोरंजन करने के लिए तैयार है। हालांकि इसके किरदारों में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। आइये जानते हैं अवतार 3 फिल्म कब रिलीज होगी और अवतार 3 में विलेन की भूमिका में कौन होगा।

अवतार 3 फिल्म कब रिलीज होगी

हॉलीवुड की सुपरहिट फ्रेंचाइजी अवतार की तीसरी किस्त अवतार 3 फायर एंड ऐश को 19 दिसंबर 2025 को रिलीज किया जाना तय हुआ है। जिसको लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हो रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठाते हुए फिल्म की कास्ट के बारे में भी काफी कुछ जानकारी दी है।

अवतार 3 में होगी नए खलनायक की एंट्री 

अवतार 3 में पहली बार नावी जनजाति की नेता की झलक दिखाई जाएगी। जिसका नाम वरंग है। नावी जनजाति को पंडोरा एशेज पीपल्स (Ash People) के नाम से पहचाना जाता है। यह जनजाति दुष्ट और खलनायक मिजाज की है। जिसकी नेता वरंग (ओना चैपलिन) है। वरंग का किरदार पिंडोरा की दुनिया को नई मुश्किलों से जोड़ेगा। साथ ही फिल्म की कहानी और ज्यादा रोमांचक और गहरी होगी।

मिशेल योह नहीं आएगी नजर 

फिल्म के डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने यह भी साफ कर दिया है कि अवतार 3 में डॉक्टर कररिना मोग का किरदार नहीं होगा। करिना मोगी का किरदार हॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री मिशेल योह ने निभाया था। हालांकि मिशेल अवतार 4 और अवतार 5 में वापसी करेगी। डायरेक्टर जेम्स ने अवतार 5 तक की घोषणा कर दी है। वह कहते हैं कि अवतार 5 पार्ट की भी कहानी लगभग लिखी जा चुकी है। और अवतार 4 पर काम किया जा रहा है।

सभी लेख पढ़ें