भारत में आईफोन क्यों मिलता है महंगा जानें चौंकाने वाली हकीकत।

भारत में आईफोन क्यों मिलता है महंगा जानें चौंकाने वाली हकीकत। एप्पल ने हाल ही में आईफोन 16 लांच किया है। जिसकी भारत में कीमत 79,900 है। जबकि इसी मॉडल की USA में कीमत मात्र 67,076 रुपए है। और दुबई में यह मोबाइल 77,698 रूपये में उपलब्ध है। आईफोन की सभी देशों में अलग-अलग कीमतें है। एप्पल पिछले कुछ सालों से भारत में ही आईफोन असेंबल भी कर रहा है। मगर इसका भी कीमतों पर कोई खास असर नहीं पड़ा। ऐसे में ग्राहकों के दिमाग में यह सवाल जरूर आता है, कि एप्पल के प्रोडक्ट खासकर स्मार्टफोन भारत में इतने महंगे क्यों है? आईए इसके पीछे के कारणों को जानते हैं।

भारत में आईफोन क्यों मिलता है महंगा

भारत में आईफोन अन्य देशों के मुकाबले बहुत ज्यादा दामों में बेचा जाता है। जिसका प्रमुख कारण आईफोन पर लगने वाले कई प्रकार के टैक्स है। जबकि अन्य देश जैसे दुबई, सिंगापुर, कनाडा और  USA में भारत की तुलना में कम टैक्स लागू किया जाता है। जिसके कारण विदेशों में आईफोन बहुत ही सस्ते दामों में उपलब्ध होता है।

अमेरिका में आईफोन और अन्य स्मार्टफोन पर लगभग 7.2% से 8% का टैक्स वसूला जाता है। जबकि दुबई और कनाडा में केवल 5% टैक्स लागू है। वहीं भारत की बात करें, तो भारत में सभी स्मार्टफोन पर GST (गुड्स एंड सर्विस) टैक्स लगभग 18% लागू होता है। जिसके चलते स्मार्टफोन की वास्तविक कीमत टैक्स के बाद काफी ज्यादा बढ़ जाती है।

अगर भारत में विदेश से बना बनाया आईफोन या अन्य कोई स्मार्टफोन आयात करते हैं, तो उस पर सीधे तौर पर 20% इंपॉर्टेंट ड्यूटी (आयात शुल्क) लगाई जाएगी। इसके बाद बिक्री करने पर 18% का टैक्स अतिरिक्त लगाया जाएगा। जिसके चलते आईफोन की कीमत और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।

भारत में बनने के बाद भी iPhone इतना महंगा क्यों मिलता है?

बहुत सारे लोगों को लगता है कि भारत में आईफोन बनाया जाता है। मगर यह हकीकत नहीं है। आईफोन के अलग-अलग पार्ट्स को भारत में इंपोर्ट किया जाता है। और उन्हें आपस में जोड़कर आईफोन तैयार किया जाता है।आसान भाषा में कहें तो आईफोन के कैमरा मॉड्यूल, डिस्प्ले, बैटरी, चिपसेट और अन्य पार्ट्स को अलग-अलग देशों और अलग-अलग निर्माता कंपनियों से भारत में आयात किया जाता है। और फिर इन्हें जोड़ने का काम फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी कंपनी चेन्नई के श्रीपेरंबदूर प्लांट में करती है। जहां से इन्हें भारत बेचने के अलावा अन्य देशों मे निर्यात भी करते हैं।

जब आईफोन के पार्ट्स का विदेश से भारत में आयात किया जाता है, तो उन पर सरकार एक निश्चित शुल्क वसूलती हैं। जिसमें पीसीबी पर 20%, कैमरा मॉड्यूल पर 15%, डिस्प्ले पर 10% चार्ज सरकार वसूलती है।

इसके अलावा मोबाइल के अन्य एसेसरीज जैसे एयरफोन, चार्जर, डाटा केबल, केस और ग्लास कार्ड पर भी सरकार एक निश्चित चार्ज लागू करती है। जो मोबाइल की कीमत को और ज्यादा बढ़ाते हैं।

हालांकि बजट 2024-25 में की गई इंपोर्ट ड्यूटी छूट (आयात शुल्क छुट) के बाद 18% शुल्क को घटाकर लगभग 16% कर दिया गया है। मगर इसका मोबाइल की कीमत पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा।

आईफोन पर कितने प्रकार का टैक्स लगता है?

  • 22% आयात शुल्क
  • 2% सोशल वेलफेयर चार्ज 
  • 18% जीएसटी 
  • सर्किट बोर्ड, प्रोसेसर, ट्रांजिस्टर आदि पर 18% जीएसटी

सभी टैक्स और ड्यूटी के बाद अंतिम रूप से आईफोन की कीमत लगभग 40% से 42% अधिक बढ़ जाती है।

दुनिया में सबसे सस्ता आईफोन कहां मिलता है?

देश मोबाइल कीमत
भारत79,900/-
कनाडा 69,385
US66,700/-
UAE77,252/-
वियतनाम 78,031/-
थाईलैंड 75,806
मलेशिया 82,799

साउथ कोरिया, कनाडा और अमेरिका ऐसे देश है, जहां आईफोन सबसे कम कीमतों में उपलब्ध है। लेकिन इनसे भी सस्ता आईफोन जापान में मिलता है। जो अमेरिका की तुलना में लगभग 17.9% कम कीमत में उपलब्ध है।

Share This Article
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment