WPL Auction 2025 Players List: बल्लेबाज शेख सिमरन बनी WPL 2025 की सबसे महँगी खिलाड़ी

रविवार को बेंगलुरु में WPL 2025 मिनी ऑक्शन का आयोजन किया गया था. इस दौरान 19 खिलाड़ियों की किस्मत चमकी है. सभी पांच फ्रेंचाइजी ने अपने 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉड तैयार करने के लिए बोली लगाई है। तीसरे सीजन के लिए केवल 19 महिला खिलाड़ियों का स्लॉट खाली था। जो अब पूरा कर लिया गया है। जिसके लिए 120 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था। इस मिनी ऑक्शन में भारत की दिग्गज महिला प्लेयर सिमरन शेख को सबसे ज्यादा कीमत में खरीदा गया है। आइए Wpl Auction 2025 Players List के बारे में डिटेल में जानते हैं। 

WPL Auction 2025 Players List

बेंगलुरु में आयोजित इस WPL 2025 मिनी ऑक्शन का केवल 2 घंटे में ही समापन हो गया. सभी पांच फ्रेंचाइजी के कुल मिलाकर 19 स्लॉट खाली थे। मिनी ऑक्शन के बाद सभी पांच फ्रेंचाइजी के 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉड तैयार हो चुका है।

इस ऑक्शन के दौरान विदेश के केवल 5 खिलाड़ी ही बिक सकते थे। साथ ही इस ऑक्शन में राइट टू मैच यानी RTM का विकल्प नहीं दिया गया।

  • WPL Auction 2025 की शुरुआत वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन से हुई। जिन्हें गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ 70 लाख रुपए में खरीदा है। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखी गई थी।
  • नादिन डी क्लर्क: नादिन को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में खरीदा है। जो इनकी बेस प्राइस थी।
  • 16 वर्षीय महिला खिलाड़ी जी कमलिनी को खरीदने में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल ने दिलचस्पी दिखाई। मगर अंतिम रूप से मुंबई इंडियंस ने जी कमलिनी को 1.6 करोड रुपए में अपने खेमें में शामिल कर लिया। इसके बाद नंदिनी कश्यप को दिल्ली ने उनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपए पर खरीद लिया।
  • ऑलराउंडर प्रेमा रावत को आरसीबी ने 1.2 करोड़ में खरीदा जिनकी बेस प्राइस मात्र 10 लाख रुपए थी।
  • एन. चरानी को दिल्ली ने ₹55 लाख में खरीदा है। 
  • यूपी ने आरुषि गोयल और क्रांति गौड़ को उनकी बेस कीमत 10 लाख रुपए पर अपने साथ शामिल किया है।
  • मुंबई में संस्कृति गुप्ता को 10 लाख रुपए में खरीदा है।
  • RCB ने जोशिता विजय को 10 लाख रुपए में खरीदा। 
  • सारा ब्राइस को उनकी बेस कीमत 10 लाख रुपए पर दिल्ली में अपने साथ जोड़ा।
  • आरसीबी ने राघवी बिष्ट और जगरवृति पत्थर को देश के मध्य 10 लाख में अपने साथ किया। 
  • निकी प्रसाद को बेस कीमत 10 लाख रुपए पर दिल्ली ने खरीदा।
  • अलाना किंग को यूपी में 30 लाख रुपए में खरीदा है। 
  • ऑक्शन खत्म होने के साथ गुजरात ने दो आखरी बोली लगाई है। जिसमें डेनियल गिब्सन को 30 लाख रुपए में जबकि प्रकाशिका नाइक को बेस कीमत 10 लाख रुपए में खरीदकर अपने साथ जोड़ा है.

शेख सिमरन को मिला सबसे ज्यादा दाम 

WPL Auction 2025 में बल्लेबाज शेख सिमरन को सबसे ज्यादा कीमत में खरीदा गया है। इनकी बेस कीमत मात्र 10 लाख रुपए थी। जिन्हें अपने खेमे में शामिल करने के लिए हर फ्रेंचाइजी ने रुचि दिखाई है। जबरदस्त बिडिंग वॉर के बाद गुजरात जायंट्स ने सिमरन शेख को 1.9 करोड रुपए में अपने साथ शामिल किया है. 

WPL  Auction 2025 Sold Players List

डींड्रा डॉटिनगुजरात जायंट्स1.70 करोड़ रुपये
नादिन डी क्लार्कमुंबई इंडियंस30 लाख रुपये
जी कमलिनीमुंबई इंडियंस1.60 करोड़ रुपये
सिमरन शेख गुजरात जायंट्स1.90 करोड़ रुपये
नंदिनी कश्यपदिल्ली कैपिटल्स10 लाख रुपये
प्रेमा रावतRCB1.20 करोड़ रुपये
एन चरणानीदिल्ली कैपिटल्स55 लाख रुपये
आरुषि गोयल यूपी वारियर्स10 लाख रुपये
क्रांति गौड़यूपी वारियर्स10 लाख रुपये
संस्कृति गुप्तामुंबई इंडियंस10 लाख रुपये
जोशीथा वीजेRCB10 लाख रुपये
सारा ब्राइसदिल्ली कैपिटल्स10 लाख रुपये
अलाना किंगयूपी वारियर्स30 लाख रुपये
राघवी बिस्टRCB10 लाख रुपये
जगरवी पवारRCB10 लाख रुपये
निकी प्रसाद दिल्ली कैपिटल्स10 लाख रुपये
अक्षिता माहेश्वरीमुंबई इंडियंस20 लाख रुपये
डेनिएल गिब्सनगुजरात जायंट्स30 रुपये लाख
प्रकाशिका नाइकगुजरात जायंट्स10 लाख रुपये

इन दिग्गज खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीददार 

WPL Auction 2025 के दौरान कुछ ऐसी भी दिग्गज महिला खिलाड़ी है। जिन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। इस सूची में स्नेहा राना, सी प्रथ्युषा, हैदर ग्राहम (बेस प्राइस 30 लाख), हुमायरा काजी (बेस कीमत 10 लाख), पृतिका रावल (बेस कीमत 10 लाख), शिप्रा गिरी (बेस कीमत 10 लाख), परुणिका सिसोदिया (बेस प्राइस 10 लाख), हानी पटेल (बेस प्राइस 10 लाख), अनुषा सुंदरेसन और सिमरन बहादुर का नाम शामिल है. इनके प्रदर्शन को देखते हुए इन्हें किसी न किसी फ्रेंचाइजी द्वारा खरीदा जाना चाहिए था। मगर मात्र 19 स्लॉट खाली होने के चलते इन्हें कोई खरीददार नहीं मिला।

Share This Article
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment