दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का शेड्यूल जारी, जानें मतदान और रिजल्ट डेट, किस पार्टी का है पलड़ा भारी (भविष्यवाणी)

By: महेश चौधरी

Last Update: December 28, 2025 6:40 AM

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का शेड्यूल जारी
Join
Follow Us

चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दिल्ली में 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव 5 फरवरी 2025 से शुरू होंगे और 8 फरवरी 2025 को मतगणना की जाएगी। अभी वोटिंग प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है कि राजनीतिक विश्लेषकों ने हार जीत अनुमान लगाना शुरू कर दिया है। आइये दिल्ली विधानसभा चुनाव के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं। और किस पार्टी का पलड़ा बारी नजर आ रहा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के उम्मीदवारों की लिस्ट 

भाजपा द्वारा हाल ही में अपने 29 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। अब आम आदमी पार्टी द्वारा भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। दूसरी ओर कांग्रेस ने फिलहाल तीन सूचियाँ जारी की है। हालांकि अभी भी कांग्रेस के 22 प्रत्याशियों का नाम सामने आना बाकी है। जो चौथी लिस्ट में जारी किये जाएंगे।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से मैदान में उतरे हैं। जिनके खिलाफ संदीप दीक्षित खड़े हैं। दूसरी ओर बीजेपी ने पूर्व सांसद और दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश सिंह वर्मा को मैदान में उतारा है। यह सबसे बड़े मुकाबलें के तौर पर देखा जा रहा है। जिसका परिणाम बेहद रोमांचक होगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 तारीख : शेड्यूल 

चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक 10 जनवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी, 17 जनवरी को नामांकन की आखिरी तारीख, 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 20 जनवरी नाम वापसी का अंतिम दिन होगा. 

इसके बाद 5 जनवरी से मतदान शुरू होंगे और 8 तारीख को मतदानों की गणना होगी। और शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। जिसमें डेढ़ करोड़ मतदाता भाग लेंगे। जिनमें 71 लाख महिला और 83.49 लाख पुरुष होंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव भविष्यवाणी (Delhi Assembly Election Prediction)

राजनीतिक विश्लेषण के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य रूप से बीजेपी और AAP के बीच बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। मौजूदा समय में दिल्ली में AAP ने मजबूत पकड़ के साथ पैर जमाये हुए हैं। मगर दूसरी ओर बीजेपी भी काफी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस बार 27 सालों के इतिहास में पहली बार सत्ता पलट होगी और चुनावी परिणाम बीजेपी के पक्ष में हो सकते हैं। हालांकि जीत और हर का अंतर बहुत कम वोटों से होने की संभावना है।