क्यों फेल हो रहे हैं बॉलीवुड के नए सितारे? पहली ही फिल्म फ्लॉप, करियर शुरू होने से पहले ही हो जाता है खत्म

धीरे-धीरे बॉलीवुड इंडस्ट्री की जड़े कमजोर होती जा रही है। इंडस्ट्री में लगातार नए युवा कलाकारों का डेब्यू तो हो रहा है। मगर पिछले कई सालों से देखा जाए तो यह नए सितारें दर्शकों की उम्मीद पर खरें नहीं उतर रहे हैं। उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो रही है। जिसके चलते लोगों का फिल्में देखने का रुझान भी काम होता जा रहा है। आइये जानते हैं आखिर नए सितारे बॉलीवुड में क्यों नहीं ठीक पा रहे हैं? और इसका कारण क्या है?

नेपोटिज्म का बढ़ता प्रभाव 

बॉलीवुड में नेपोटिज्म हमेशा से ही एक बहुत बड़ा मुद्दा रहा है। पहले से सफल कलाकार अपने बच्चों और करीबियों को फिल्में तो दिला देते हैं। मगर वह स्टार किड्स कौशल के अभाव में दर्शकों की उम्मीद पर खरें नहीं उतरते। इसका ताजा उदाहरण अजय देवगन के भांजे अमन देवगन और स्टार किड राशा थडानी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आजाद से लिया जा सकता है। फिल्म की कहानी और दूसरे पहलू काफी बेहतरीन है। मगर कलाकारों के कमजोर प्रदर्शन ने फिल्म को फ्लॉप का रास्ता दिखा दिया।

इनके अलावा जानवी कपूर और ईशान खट्टर नेपोटिज्म का दूसरा अच्छा उदाहरण है। जिनकी गुड लक जेरी और फोन भूत जैसी बिग बजट फ़िल्में भी दर्शकों को आकर्षित करने में असफल रही।

OTT प्लेटफार्म की और दर्शकों का बढ़ता झुकाव 

व्यस्त जीवन शैली और भागदौड़-भरी जिंदगी में दर्शक थिएटर में जाकर फिल्म देखने के बजाय घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना ज्यादा बेहतर समझते हैं। जिसके चलते नए कलाकारों की सीधे सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्में दर्शकों को आकर्षित करने में असफल रहती है। 

दर्शकों का नए कलाकारों पर विश्वास न होना 

जब भी लोग फिल्म देखने जाते हैं तो वे किसी ऐसे स्टार की फिल्में देखना चुनते हैं, जो पहले से कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुका है और उसका इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। इसके चलते नए कलाकारों की फिल्मों को इतना खास महत्व नहीं मिलता और वह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होती है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा फ्रेंचाइजी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment