Box Office Collection Report: रेट्रो, रेड 2 या Hit The Third Case, जानिये किस फिल्म ने मारी बॉक्स ऑफिस पर बाज़ी

By: महेश चौधरी

On: Saturday, May 3, 2025 10:43 AM

Hit The Third Case Box Office Collection Report
Google News
Follow Us

Box Office Collection Report: 1 मई 2025 को बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्में अजय देवगन की रेड 2, सूर्या की रेट्रो और नानी की हिट द थर्ड केस रिलीज हुई थी। तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। जिनको लेकर दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। चलिए जानते हैं इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है और कौन-सी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई की दौड़ में बाजी मारी है।

Hit The Third Case Box Office Collection Report

शैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित हिट द थर्ड केस फिल्म में सुपरस्टार नानी और श्रीनिधि शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ने पहले दिन ही जबरदस्त ओपनिंग करते हुए 21 करोड़ का कलेक्शन किया था। जिसमें से 20.25 करोड़ का कलेक्शन तेलुगू वर्जन से और 0.35 करोड़ तमिल वर्जन से कमाई हुई थी।

दूसरे दिन फिल्म की कमाई में लगभग 52% की गिरावट के बाद केवल 10 करोड़ का कलेक्शन हुआ। और तीसरे दिन सुबह 10:00 बजे तक फिल्म 1.41 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। जो शाम तक 4 से 5 करोड़ तक पहुंच सकता है। फिल्म ने केवल तीन दिनों में ही 32.41 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Retro Movie Box Office Collection

सुपर स्टार सूर्या स्टारर रेट्रो फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग करते हुए बॉक्स ऑफिस सफर की शुरुआत की थी. फिल्म ने पहले दिन 19.25 करोड़ का तगड़ा कलेक्शन किया था. रेट्रो को सबसे ज्यादा तेलगु वर्जन में पसंद किया जा रहा है. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में तगड़ी गिरावट के बाद मात्र 7.50 करोड़ का कलेक्शन हुआ। यह फिल्म अब तक 26.75 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। जो हिट द थर्ड केस फिल्म के आगे संघर्ष करती नजर आ सकती है।

Raid 2 Box Office Collection

अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख की ‘रेड 2’ ने ओपनिंग डे पर लगभग 19.30 करोड़ का कलेक्शन किया था और दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 36% गिरावट के बाद 12 करोड़ रहा। यह फिल्म अब तक 31.30 करोड़ कमा चुकी है। जिसका अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 फिल्म के साथ क्लैश हुआ है। फिल्म लगातार औसत 3-4.5 करोड़ के बीच कमाई कर रही है। जो रेडी 2 के लिए मुसीबत बन सकती है.

Movie NameOpening Day Collection Day 2 Collection (Estimate)
Retro19.25 करोड़ 7.50 करोड़
Raid 219.30 करोड़ 12 करोड़
HIT: The Third Case 21 करोड़ ₹9.5 करोड़

Leave a Comment