भारतीय जनता पार्टी जल्द ही अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा करने वाली है। वर्तमान में जे. पी. नड्डा इस पद पर कार्यरत है। जिनका कार्यकाल जनवरी 2023 में पूरा हो गया था। मगर चुनावों के चलते जून 2024 तक इनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कई नेताओं को दावेदार माना जा रहा है। चलिए जानते हैं भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा और अब तक किन-किन लोगों ने इस पद पर सेवाएं दी है।
भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 जुलाई से 20 जुलाई 2025 के बीच बीजेपी कभी भी अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। जिसके लिए कई वरिष्ठ नेताओं का नाम चर्चा में है…
- धर्मेंद्र प्रधान: मौजूदा समय के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के सबसे बड़े दावेदार मानें जा रहे हैं। जिन्होंने लंबे समय तक राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है और उनकी छवि एकदम बेदाग है।
- मनोहर लाल खट्टर: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जो वर्तमान समय में केंद्र सरकार में भी कार्यरत है, वे बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। मनोहर लाल अपने संगठन को काफी गहराई से जानते हैं।
- शिवराज सिंह चौहान: MP के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जमीनी राजनीति और जनसंपर्क का काफी गहरा अनुभव है। वह जनता और संगठन दोनों के ही लोकप्रिय नेता माने जाते हैं। जिन्हें जनता मामा कहती हैं। बेदाग छवि और जनता के बीच की प्रसिद्धि के चलते भाजपा उन्हें नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार सौंप सकती हैं।
पहली बार बीजेपी बना सकती है महिला को राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाजपा महिला नेता को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह एक ऐतिहासिक निर्णय होगा। क्योंकि इससे पहले कभी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद महिला नेता को नहीं सौंपा गया। जिसके लिए निर्मला सीतारमण, डी. पुरंदरेस्वरी और वनाथी श्रीनिवासन जैसी महिला नेताओं का नाम मुख्य रूप से लिया जा रहा है। बीजेपी ने दिल्ली की CM कुर्सी भी महिला नेता की झोली में डाली है। ऐसे में काफी हद तक संभावना है कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद भी महिला के हाथों में सौंप दे।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों की लिस्ट
साल 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के बाद कई नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला है। जिनमें अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष बने थे। जो आगे चलकर देश के प्रधानमंत्री भी बने। उनके बाद लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कुशन लाल अग्रवाल, राजनाथ सिंह, वेंकैया नायडू और अमित शाह जैसे बड़े नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला। मौजूदा समय में जेपी नड्डा (20 जनवरी 2020 से) इस पद को संभाल रहे हैं।
| अध्यक्ष का नाम | कार्यकाल |
|---|---|
| अटल बिहारी वाजपेयी | 1980 – 1986 |
| एल.के. आडवाणी | 1986 – 1991 |
| मुरली मनोहर जोशी | 1991 – 1993 |
| एल.के. आडवाणी | 1993 – 1998 |
| कुशन लाल शर्मा | 1998 – 2000 |
| बंगारू लक्ष्मण | 2000 – 2001 |
| जना कृष्णमूर्ति | 2001 – 2002 |
| वेंकैया नायडू | 2002 – 2004 |
| लालकृष्ण आडवाणी | 2004 – 2005 |
| राजनाथ सिंह | 2005 – 2009 |
| नितिन गडकरी | 2009 – 2013 |
| राजनाथ सिंह | 2013 – 2014 |
| अमित शाह | 2014 – 2020 |
| जे.पी. नड्डा | 2020 – (2025 वर्तमान तक) |












