बॉलीवुड की दो बड़ी खबरें: संजय दत्त को मिली रहस्यमयी विरासत और शेफाली जरीवाला केस में सस्पेंस गहराया!

By: महेश चौधरी

Last Update: December 28, 2025 6:12 AM

Latest Bollywood News
Join
Follow Us

Latest Bollywood News: बीते 24 घंटे में बॉलीवुड से कई चौंका देने वाली खबरें सामने आई हैं। संजय दत्त ने खुलासा किया कि एक महिला फैन ने मरने से पहले करीब 72 करोड़ की संपत्ति उनके नाम ट्रांसफर कर दी थी। इसके अलावा शेफाली जरीवाल की मौत की रिपोर्ट का अब तक पुलिस को इंतजार है। आखिर वह कौन सी रिपोर्ट है, जिसका आना बाकी है और हनी सिंह की हाल ही की हरकतों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। चलिए बॉलीवुड कि बीते 24 घंटे की ताजा खबरों पर नजर डालते हैं।

Bollywood News : संजय दत्त को महिला फैन ने दी करोड़ों की संपत्ति

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने चौंका देने वाला खुलासा किया हैं। उन्होंने बताया कि साल 2018 में एक महिला फैन, जिसका नाम निशा पाटील था। उन्होंने अपने निधन से पहले करीब 72 करोड़ की संपत्ति संजय दत्त के नाम ट्रांसफर कर दी थी। महिला फैन काफी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी और उन्होंने बैंक में अपना नॉमिनी संजय दत्त को बना दिया। हालांकि जब संजय दत्त को यह बात पता चली तो उन्होंने महिला के परिवार को पूरी संपत्ति लौटा दी। उनकी इस दरियादिली की हर कोई सराहना कर रहा है।

बॉर्डर 2 में वरुण धवन संग रोमांस करती दिखेगी मेधा राणा 

सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 फिल्म में वरुण धवन के साथ अब मेधा राणा की जोड़ी पक्की हो चुकी है। मेधा राणा, वरुण धवन की प्रेमिका के किरदार में नजर आएंगी। वरुण और मेधा की जोड़ी फिल्म को नई ताजी की देगी। जिसका हर कोई इंतजार कर रहा है।

शेफाली जरीवाला की फाइनल रिपोर्ट का इंतजार 

टीवी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत को करीब एक महीना बीत चुका है। लेकिन पुलिस को अब तक उनकी विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। प्राथमिक जाँच में किसी भी तरह से साजिश या हत्या का सबूत नहीं मिला है। लेकिन विसरा रिपोर्ट के बिना मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। इस रिपोर्ट के आने के बाद ही अंतिम रूप से पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विश्लेषण सामने आएगा।

हनी सिंह की हरकत पर गुस्सा हुए फैंस

यो यो हनी सिंह एक बार फिर निजी लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। उन्होंने हाल ही में अभिनेत्री सीरत कपूर की फोटो पर कमेंट किया “मामा मियां डैडी लव दैट ब्यूटी” रेड हार्ट। लोग इस कमेंट के बाद हनी को सोशल मीडिया पर ट्रॉल कर रहे हैं। फैंस ने इसे “ओछी हरकत” बताया है। हालांकि सीरत कपूर की भी हनी सिंह के इस कमेंट पर सामान्य प्रतिक्रिया आई है। मगर फैंस का गुस्सा कम नहीं हो रहा।