Border 2 Movie Cast: बॉर्डर 2 में वरुण धवन के बाद सिंगर दिलजीत दोसांझ की एंट्री

Writen By: khabardaari.com
Updated
फॉलो करें
Border 2 Movie Cast

Border 2 Movie Cast: सनी देओल की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर के सीक्वल की घोषणा की जा चुका है। फिल्म की कास्ट एंड क्रू का चयन किया जा रहा है। कुछ समय पहले ही खबर आई थी की फिल्म में नए कलाकार के तौर पर वरुण धवन नजर आने वाले हैं। अब हालही में सोशल मीडिया के माध्यम से सिंगर दिलजीत दोसांझ के भी फिल्म में शामिल होने की खबरें मिली है। हालांकि फिल्म में पुराने कलाकार भी अभिनय करते नजर आएंगे।

सिंगर दिलजीत बॉर्डर 2 में हुए शामिल

सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने वीडियो जारी कर 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर के सीक्वल (बॉर्डर 2) की कास्ट में शामिल होने की जानकारी दी है। दिलजीत ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है की “बेशक पहली गोली दुश्मन चलाएगा मगर, आखिरी गोली हमारी होगी। हम शक्तिशाली टीम के साथ खड़े है। और सैनिकों के नक्शेकदम पर चलने में सक्षम है #बॉर्डर2. विडियो मे उनकी आवाज़ देश की रक्षा के महत्व पर जोर देती है। और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना रखती है।

दिलजीत का फैंस ने किया स्वागत

दिलजीत के इस घोषणा वीडियो पर फैंस ने प्यार और सपोर्ट दिखाया है। एक यूजर कहता है कि “दिलजीत इस फिल्म के लिए एक बेहतरीन कलाकार है। जो पहले से ही ब्लॉकबस्टर है और फिल्म को भी ब्लॉकबस्टर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।” जबकि दूसरा यूजर कहता है कि “फिल्म में दिलजीत को देखना काफी मजेदार होगा. जिस फिल्म में दिलजीत होंगे वह फिल्म हिट ना हो ऐसा असंभव है।” 

Border 2 Movie Cast and Crew (बॉर्डर 2 के नये कलाकार)

साल 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इनके अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट, सुदेश बेरी, तब्बू, कुलभूषण खरबंदा और हेमंत चौधरी जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिका में थे।

Border 2 में भी कई पुराने मूल कलाकार नजर आने वाले हैं। मगर इनके अलावा युवा कलाकार वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और फिल्म डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता भी नजर आने वाली हैं। निधि दत्ता ने फिल्म की स्टोरी तैयार करने में भी काफी सहयोग किया है। वो फिल्म की लेखिका है। यह फिल्म भूषण कुमार और कृष्ण कुमार टी-सीरीज के बैनर तले तैयार की जाएगी।

बॉर्डर 2 टीजर

फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसकी शुरुआत फिल्म के सुपरहिट गाने “संदेशे आते हैं” से की गई है। टीजर में आगे वरुण धवन की आवाज में, “दुश्मन की हर गोली से जयहिंद बोलकर टकराता हूँ, जब धरती माँ बुलाती है सब छोड़कर आता हूँ” लाइन वाकई में दर्शकों में जोश भर देती है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी। टीजर में बॉर्डर के कई फ्लैशबैक सीन दिखाए गए हैं।

बॉर्डर 2 फिल्म की कहानी (Border 2 Movie Story)

बता दे, बॉर्डर 2 की कहानी भी भारत-पाकिस्तान के बीच हुए 1971 के युद्ध के इर्द-गिर्द ही बुनी जाएगी। हालांकि बॉर्डर फिल्म भी 1971 में लोंगेवाला की लड़ाई के आधार पर ही तैयार की गई थी। मगर फिल्म डायरेक्टर जेपी दत्ता को लगता है की फिल्म को और ज्यादा बेहतर और एक अलग अंदाज में बनाया जा सकता है। जिसके लिए उन्होंने लगभग 3 सालों तक मेहनत की है। बॉर्डर 2 में काफी कम वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा और रियल लोकेशन पर जाकर ही फिल्म को शूट किया जाएगा। ताकि लोग फिल्म से ज्यादा गहराई से जुड़ सके।

जेपी दत्ता फिल्म में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखना चाहते। इसके लिए उन्होंने दिवंगत बिपिन रावत से भी मुलाकात की थी। और 1971 के कई वीर सैनिकों की गाथाओं का कलेक्शन जुटाया है। जिनकी वीरता, पारिवारिक स्थिति और प्रेम कहानी फिल्म में दिखाई जायेगी।

सभी लेख पढ़ें