विराट कोहली ने रचा इतिहास ऐसा करने वाले बने दुनिया के दूसरे बल्लेबाज

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार 139 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ वह वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर ने हासिल की थी।

Writen By: Sonu Chaudhary
Published
फॉलो करें
virat kohli

भारतीय क्रिकेट के रन मशीन विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें किंग क्यों कहा जाता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 88 गेंदों में नाबाद 139 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल थे।

वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने विराट कोहली

विराट कोहली ने एक बार फिर रन चेज में अपनी क्लास दिखाई और एक  नया कीर्तिमान रच दिया उन्होंने 59 रन पूरे करते ही वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे कर लिए। सचिन ने 463 वनडे मैचों की 452 पारियों में 18,426 रन बनाए थे। इस खास सूची में विराट कोहली अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने यह जादुई आंकड़ा अपने 315वें वनडे की 303वीं पारी में हासिल किया है.

किंग कोहली का नया अवतार 2.0

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में कोहली का एक बिल्कुल नया अवतार देखने को मिला। पहले वह ज्यादातर सिंगल और डबल्स पर भरोसा करते थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने 88 गेंदों में नाबाद 139 रन 157.95 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। रन मशीन कोहली पर उम्र का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। यानी फैंस को कोहली का यह ‘कोहली 2.0’ अवतार भी बेहद रास आने वाला है।

विराट कोहली ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

विराट कोहली इस समय अपने करियर के सबसे प्रचंड और खतरनाक फॉर्म से गुजर रहे हैं, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में ‘किंग कोहली’ ने बल्ले से ऐसा तांडव मचाया कि गेंदबाजों के होश उड़ गए। इस पारी में कोहली ने अपने वनडे करियर में पहली बार एक पारी में 9 छक्के जड़ने का कारनामा किया है। इससे पहले उनका एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ साल 2023 में था, जब उन्होंने 8 छक्के उड़ाए थे।

दोस्तों आपको क्या लगता है विराट कोहली को 2027 विश्वकप खेलना चाहिए या नहीं कमेंट में अपनी राय दें।

सभी लेख पढ़ें