गुवाहाटी में 30 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में ऐसा रोमांच देखने को मिला जो किसी ने सोचा भी नहीं था वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया इसके जवाब में शुभमन गिल की डबल सेंचुरी और रोहित शर्मा की तूफानी शतकीय पारी के दम पर भारत ने 43.3 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट खोकर 406 रन बनाकर ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली.
भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट में किया सबसे बड़ा रन चेज
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम हमेशा के लिए लिखवा लिया वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रन-चेज 39 गेंदें शेष रहते ही 406 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य को हासिल कर दुनिया को हैरान कर दिया। वनडे इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी टीम ने 400 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को हासिल किया है और इसी के साथ भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 14वीं वनडे सीरीज जीतकर अजेय बढ़त बना ली.
रोहित शर्मा ने रचा अनोखा रिकॉर्ड बने दुनिया के 7वें बल्लेबाज
39 वर्षीय रोहित शर्मा ने भारत के लिए 2007 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था तब से लेकर अब तक उन्होंने कई रिकार्ड्स बनाए वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने 101 रन बनाए लेकिन उससे पहले उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 12 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के 7वें बल्लेबाज और भारत के तीसरे बल्लेबाज बने.
गिल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने मात्र 117 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा दिया है उनसे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के पास था।
भारत की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप
सिर्फ 3 रनों से चूका ऐतिहासिक रिकॉर्ड रोहित और गिल की ओपनिंग जोड़ी ने 255 रन जोड़कर इतिहास रच दिया है। यह वनडे क्रिकेट में भारत की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है। मास्टर ब्लास्टर सचिन और गांगुली का 258 रनों का ऑल-टाइम रिकॉर्ड टूटने से बाल-बाल बचा.











