जानें कितनी है Sanchita Basu Net Worth, बिहार की लड़की सोशल मीडिया से पहुँच गई OTT पर, लूट रही है लाइमलाइट

Sanchita Basu Net Worth : 21 वर्षीय संचिता बसु इंडियन सिनेमा की एक उभरती कलाकार है। जो हाल ही में ठुकरा के मेरा प्यार वेब सीरीज में नजर आई थी। जिसके बाद से ही संचित बसु लाइमलाइट में बनी हुई है। संचिता बिहार के काफी आम परिवार से तालुकात रखती है। जिसने सोशल मीडिया से अपने करियर की शुरुआत कर OTT तक का सफर तय किया है। वह अपनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल और महंगे गैजेट्स के चलते भी सुर्खियों में बनी रहती है। जिसके बाद हर कोई Sanchita Basu Net Worth के बारे में जानने का जिज्ञासु है। आइए जानते हैं Sanchita Basu Total Net Worth कितनी है? और साथ ही जानेंगे संचिता बसु के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी।

संचिता बसु 

संचिता यादव जिन्हें हम संचिता बसु के नाम से भी जानते हैं। इन्होंने अपने मनोरंजन करियर की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से की थी। उनकी प्रभावशाली अदाकारी और खूबसूरती को देखते हुए साउथ सिनेमा ने उन्हें मौका दिया। इसके बाद संचित बसु ने भी सोशल मीडिया की तरह सिनेमा जगत में भी अपनी कला की छाप छोड़ी। बिहार के मध्यम वर्गीय परिवार की संचिता बसू ने बहुत जल्द अपनी गरीबी की जंजीर तोड़ते हुए अपने आप को साबित कर दिखाया कि कलाकार कहां से आया है, यह मायने नहीं रखता। मायने रखता है तो सिर्फ यह कि वह कितने बड़े ख्वाब देखता है और उन्हें हकीकत में बदलने के लिए किस हद तक मेहनत कर सकता है।

संचिता बसु नेटवर्थ | Sanchita Basu Net Worth 2025

जैसा कि, संचिता बसु एक उभरती हुई भारतीय अभिनेत्री है, जो मॉडलिंग, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर, फिल्मों और टीवी शो करने के लिए जानी जाती है। उन्होंने हाल ही में श्रद्धा पासी जयरथ द्वारा निर्देशित ठुकरा के मेरा प्यार वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभाई है। जो उनके अब तक के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि भी है। मौजूदा समय में उनकी कुल संपति (Sanchita Basu Net Worth) करीब 4 से 4.5 करोड़ मानी जाती है। जो उन्होंने फिल्मों, ब्रांड स्पॉन्सरशिप, टीवी शो और विज्ञापन आदि से अर्जित की है। उनकी हर महीने की कमाई लगभग 10 से 12 लाख के बीच होती है।

सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग

https://www.instagram.com/p/DDHH7yfyiGk/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

स्टार बनने के बावजूद संचित बसु ने अपने सोशल मीडिया करियर को नहीं रोका। वह पहले की तरह अभी भी सोशल साइट्स पर सक्रिय रहती है। संचिता के इंस्टाग्राम पर करीब 4.6 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। जहां वह अपनी लाइफ स्टाइल, प्रोजेक्ट्स, मूवीस और विज्ञापन से जुड़े पोस्ट शेयर करती है। जिन पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। इसके अलावा संचिता के यूट्यूब चैनल पर करीब 2.5 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स है। जहां संचिता कॉमेडी, लिप्सिंग, डांस और ट्रैवल से जुड़े वीडियो बनाती है। 

साउथ सिनेमा से मिला सपोर्ट 

संचिता बसु की काबिलियत को देखते हुए साउथ सिनेमा ने उन्हें मौका दिया। संचित साउथ की सफल फिल्म “फर्स्ट डे फर्स्ट शो” में मुख्य भूमिका में नजर आई थी। जो उनकी डेब्यू फिल्म भी थी। यह फिल्म हिट रही। जिसने न सिर्फ साउथ सिनेमा से बल्कि विदेशों से भी शानदार कमाई की थी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेता चिरंजीवी ने भी संचिता बसु की जमकर तारीफ की और उन्हें सपोर्ट किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment