आज 20 दिसंबर को दिग्गज सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री “यो यो हनी सिंह फेमस” नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दी गई है। जो फैन्स को करीब 80 मिनट में हनी सिंह के जीवन को करीब से दिखाने की कोशिश करती है। अगर आप भी यह डॉक्यूमेंट्री देखने पर विचार कर रहे हैं, तो आपको पहले Yo Yo Honey Singh Famous Review पढ़ लेने चाहिए।
Yo Yo Honey Singh Famous Documentary में क्या दिखाया गया है | कहानी
Yo Yo Honey Singh Famous Documentary में हनी सिंह, बादशाह, सलमान खान, स्नेहा सिंह, सरबजीत सिंह और भूपेंद्र कौर नजर आए हैं। जिसका डायरेक्शन मोजेज सिंह द्वारा किया गया है।
डॉक्यूमेंट्री की कहानी की बात करें तो इसमें एक आम परिवार के साधारण लड़के की कहानी दिखाई गई है। जो आज हनी सिंह बन चुका है। हनी का एक आम इंसान से लेकर दुनिया भर में प्रसिद्धि पाने तक का सफर इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है। जिसमें हनी सिंह के स्ट्रगल, उनके कुछ गंदे गानों के बाद जनता से मिली नफरत, उन पर लगाए गए आरोपों की घटना भी दिखाई गई है।
हनी सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा विवादों में रहे हैं। डॉक्युमेंट्री में यह भी दिखाया गया है कि शाहरुख खान ने उन्हें थप्पड़ क्यों मारा था? और इसके बाद वे इंडस्ट्री से धीरे-धीरे करके कैसे गायब हो गए? डाउनफॉल के दौरान उन्होंने अपने आप को कैसे संभाला? और उनके कम बैक करने जैसी चीजों को जानने के लिए आप यह डॉक्युमेंट्री नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Yo Yo Honey Singh Famous Documentary Review in Hindi
यो यो हनी सिंह फेमस डॉक्यूमेंट्री काफी बेहतरीन ढंग से तैयार की गई है। जिसमें हनी सिंह के जीवन के सभी पहलुओं को एक धागे में पिरोकर पेश करने का काम किया गया है। डायरेक्शन में काफी मेहनत की गई है। दर्शकों को एक प्रभावशाली डॉक्यूमेंट्री का अनुभव मिला है। एक सीन दूसरे सीन से जुड़ा हुआ महसूस हुआ है।
क्या बेहतर कर सकते थे
बेशक डॉक्यूमेंट्री को काफी बेहतरीन ढंग से तैयार किया गया है। मगर फिर भी डायरेक्टर को इसमें और बेहतर करने की जरूरत थी। जैसे हनी सिंह और बादशाह के हिट गानों के मालिकाना हक से जुड़े मुद्दों को नहीं दिखाया गया। जिनके बारे में दर्शक जानने को उत्सुक रहते हैं। दूसरी ओर बादशाह के डाउनफॉल और मानसिक बीमारी के दृश्य को काफी साधारण तरीके से दिखाया गया है। इन्हें बेहतर किया जाना चाहिए था।
यो यो हनी सिंह फेमस देखें या नहीं
अगर आप संगीत प्रेमी है और हनी सिंह के गाने सुनने का शौक रखते हैं, तो यह डॉक्यूमेंट्री आपको जरूर देखनी चाहिए। जो सीधे रूप से समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती है और नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह देती है।