MORNI vs JATT MEHKMA SONG: बादशाह के नए गाने ने 1 दिन में ही तोडा हनी सिंह का रिकॉर्ड, खत्म हुआ ग्लोरी का जलवा

महेश चौधरी

Ad as a preferred source
MORNI vs JATT MEHKMA SONG

MORNI vs JATT MEHKMA SONG: जब भी संगीत जगत की बात होती है तो बादशाह और हनी सिंह का नाम जरुर लिया जाता है। मगर दोनों के बीच सांप-नेवले की दुश्मनी भी हर किसी को याद रहती है। करीब 15 सालों से चली आ रही यह दुश्मनी समय के साथ और गहरी होती जा रही है। हालांकि फैंस चाहते हैं कि दोनों कलाकार दुश्मनी को खत्म करके दोस्ती का हाथ बढ़ा ले और एक साथ मिलकर काम करें।

संगीत जगत में हनी सिंह का रुतबा बादशाह से थोड़ा ज्यादा है। और फैन बेस भी ज्यादा है। दोनों लगातार गानों के जरिए फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। हालही में हनी सिंह ने एक गाना (Jatt Mehkma) रिलीज किया था। इस गाने पर 8 दिन में करीब 1.5 करोड़ व्यूज मिले हैं। वही बादशाह के नए गाने ने व्यूज का यह आंकड़ा केवल एक दिन में ही पार कर लिया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।

MORNI vs JATT MEHKMA SONG

हनी सिंह का “जट मेहकमा” सॉन्ग 8 नवंबर को टी-सीरीज यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। यह गाना म्यूजिक सेक्शन में छठे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। जिस पर अब तक करीब 15 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में हनी सिंह के साथ पाकिस्तानी कलाकार मेहविश हयात ने अभिनय किया है। गाने को खूब सपोर्ट किया गया है।

दूसरी ओर 14 नवंबर को रैपर बादशाह ने भी अपना नया गाना “मोरनी” रिलीज किया है. जिसमें रैपर बादशाह के साथ शारवी यादव नजर आ रही है। यह गाना काफी अलग अंदाज में शूट किया गया है। जिसमें बंजारा संस्कृति का सहारा लिया गया है। बैकग्राउंड में ऊंट-भेड़ें, बंजारा वेशभूषा, खान-पान और उनकी संस्कृति दर्शकों को खूब पसंद आई है। बादशाह का यह नया गाना मोरनी सिर्फ एक ही दिन में 15 मिलियन व्यूज क्रॉस कर चुका है।

बादशाद ने 1 दिन में ही तोडा हनी सिंह का रिकॉर्ड

जहां एक ओर हनी सिंह के गाने को 15M व्यूज का आंकड़ा हासिल करने के लिए करीब 8 दिनों का समय लगा। वही बादशाह के गाने ने रिलीज होते ही 24 घंटे में यूट्यूब में चौथे नंबर पर ट्रेडिंग करते हुए यह आंकड़ा हासिल कर लिया है। बादशाह के गाने को सारेगामा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसपर मात्र 49 मिलियन सब्सक्राइबर है। जबकि टी-सीरीज यूट्यूब चैनल पर मौजूदा समय में 278 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स है। ऐसे में यह बादशाह के करियर के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हुई है।

Badshah vs Honey Singh

बादशाह और हनी सिंह के बीच लगातार कंपटीशन लगा रहता है। जब हनी सिंह ने कई सालों तक कोई गाना रिलीज नहीं किया तो बादशाह ने अपने गाने लड़की खराब की टैगलाइन रखी “कुछ लोगों का कम बैक नहीं हो रहा” इसके बाद हनी सिंह ने भी जवाब देते हुए “Kalaster” नाम से गाना रिलीज किया। इस दौरान भी दोनों कलाकारों के बीच व्यूज की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। बादशाह के गाने पर करीब 14 करोड़ व्यूज जबकि हनी सिंह के गाने पर 17.4 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिले।

माफिया मुंडीर को लेकर हुआ था विवाद

हनी सिंह और बादशाह एक दूसरे के कंपटीशन में जरूर है। और दोनों के बीच लंबे से विवाद भी चला आ रहा है। मगर एक समय ऐसा भी था जब दोनों एक साथ मिलकर काम करते थे। और फैंस को भी जबरदस्त कंटेंट मिलता था। कहा जाता है कि “माफिया मुंडरी” नाम से एक प्लेटफार्म था। जो नए कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए एक अच्छा मंच उपलब्ध कराता था। मगर दोनों कलाकारों के बीच इसको लेकर विवाद हुआ और दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई।

दोनों एक दूसरे से अलग हो गए और अपना-अपना काम करने लगे। इसके साथ ही यह माफिया मुंडरी जिसे हनी सिंह एक प्लेटफार्म और बादशाह एक बैंड बताया करते हैं। यह भी खत्म हो गया। दोनों के लिखे गए कई गाने अब तक रिलीज नहीं हुए। एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया कि उनके पास करीब 800 गाने ऐसे हैं। जो आज तक रिलीज नहीं हुए।

सभी लेख पढ़ें