अप्रिलिया वाहन निर्माता कंपनी ने अपनी पॉपुलर 125 सीसी सेगमेंट स्पोर्ट्स बाइक को अपडेट करते हुए सीरीज में दो अप्रिलिया RS125 और Tuono 125 पेश की है। इसके साथ ही नए कलर विकल्प भी लॉन्च किये हैं। अपडेटेड मॉडल रेगुलर मॉडल की तुलना में ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन, पावरफुल इंजन और आकर्षक डिजाइन में तैयार किया गया है। हालांकि अपडेटेड मॉडल की कीमतों का खुलासा होना फिलहाल बाकी है।
2025 New Aprilia RS 125 और Tuono 125 लॉन्च
अप्रिलिया ने Aprilia New RS 125 और टुओनो 125 के इंजन में खास बदलाव करते हुए अपडेटेड 2025 वर्जन लॉन्च किए हैं। साथ ही डिजाइन को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए नए एलिमेंट्स और कई छोटे बड़े बदलाव भी किये हैं। अपडेटेड मॉडल में 125 सीसी क्षमता का लिक्विड कूल्ड इंजन लगाया गया है। जो 10,5000 rpm पर 15 bhp की शक्ति और 8,500 आरपीएम पर 12 Nm का अधिकतम पीक टॉक जनरेट करने की क्षमता रखता है।
इंजन को 6 स्पीड गियर बॉक्स के साथ अटैच किया गया है। जो इसकी रफ्तार को और बेहतर बनाता है। बाइक का मोटर अब यूरो 5 प्लस उत्सर्जन नॉर्म्स के अनुकूल है।
डिजाइन भी नया
दोनों ही बाइक्स के डिजाइन में बड़ा बदलाव किया गया है। अब यह बाइक्स ज्यादा आकर्षक लगती है। RS125 में 2 नए कलर विकल्प साइनाइड यलो और किंगस्नेक व्हाइट देखने को मिलेंगे। जबकि टुओनो 125 में टुओनो माम्बा ग्रे और वाइपर यलो का विकल्प उपलब होगा। हालांकि चेचिस, की-क्लस्टर, टायर और ब्रेक पुराने मॉडल के ही इस्तेमाल किए गए हैं। अपडेटेड मॉडल में ट्रेक्शन कंट्रोल और ABS सिस्टम स्टैंडर्ड मॉडल में दिए जाएंगे। साथ ही एलइडी लाइटिंग और ऑप्शनल क्विक शिफ्टर का भी विकल्प उपलब्ध होगा।
2025 New Aprilia RS 125 और Tuono 125 को फिलहाल यूरोप में बिक्री के लिए लांच किया जाएगा। इसके बाद कंपनी इन्हें भारत में भी बनाने की योजना बना रही है। जब तक कंपनी भारत में अपडेटेड मॉडल मैन्युफैक्चरिंग नहीं कर लेती। तब तक इनकी कीमतों के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता।