अल्लू अर्जुन कैसे बने इंडियन सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेता, शाहरुख खान और रजनीकांत भी नहीं लेते इतनी फीस

अल्लू अर्जुन जिन्हें आज पूरे भारत में उनके स्टाइलिश लुक, डांस और दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने सिनेमा करियर की शुरुआत एक तमिल एक्टर के रूप में की थी। मगर उन्होंने अपने दमदार एक्शन और धमाकेदार एक्टिंग के चलते न केवल पैन इंडिया स्तर पर बल्कि दुनिया भर से तगड़ी दौलत और शोहरत कमाई है। वे आज इंडियन सिनेमा के हाइएस्ट पेड एक्टर बन चुके हैं।

गंगोत्री फिल्म से की थी शुरुआत

अल्लू अर्जुन ने अपने सिनेमा करियर की शुरुआत गंगोत्री फिल्म से की थी। यह एक साधारण तमिल फिल्म थी। मगर अल्लू अर्जुन के दमदार प्रदर्शन के चलते वे पहली ही फिल्म से पहचान बनाने में सफल रहे। इसके बाद उन्होंने आर्य फिल्म की। जो ब्लॉकबस्टर रही। आर्य फिल्म के बाद तेलुगू सिनेमा के साथ-साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी अल्लू अर्जुन को पहचाना जाने लगा और उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी।

पुष्पा द राइज से मिली पैन इंडिया स्तर पर पहचान

अल्लू अर्जुन ने तेलुगू सिनेमा में एक से बढ़कर एक कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों से नाम कमाया। मगर साल 2021 में रिलीज हुई पुष्पा द राइज फिल्म से उन्होंने पैन इंडिया स्टारडम हासिल किया। यह फिल्म केवल तेलुगु भाषा तक सीमित नहीं थी। बल्कि इसे हिंदी, कन्नड़, मलयालम और अन्य कई भाषाओं में डब करके रिलीज किया गया था। फिल्म के गाने और डायलॉग पुष्पा झुकेगा नहीं जबरदस्त हिट हुए। जिससे अल्लू अर्जुन को इंटरनेशनल स्तर पर भी कट्टर फैनबेस बनाने में सफलता मिली।

इन खूबियों ने बनाया सबसे महंगा एक्टर

अल्लू अर्जुन की सफलता का सबसे बड़ा कारण उनकी स्टाइलिश पर्सनालिटी, डांस मूवी और दमदार एक्शन है। जिनके दम पर अल्लू अर्जुन ने बहुत कम समय में ही तगड़ी सफलता हासिल कर ली। शुरुआती करियर में की फिल्में जैसे ‘देसमुदुरु’, ‘बन्नी’, और ‘सराइनोडु’ में उनके एक्शन और स्टाइल की जमकर तारीफ हुई। इन फिल्मों से उन्हें एक मजबूत आधार मिला और करियर आत्मविश्वास और मजबूती के साथ आगे बढ़ा।

इंडियन सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेता बने अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन इंडियन सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेता बन चुके हैं। इनके आगे रजनीकांत शाहरुख खान और प्रभास जैसे सितारे भी सस्ते लगने लगे हैं। खबरें हैं कि पुष्पा द राइज फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने लगभग 85 करोड़ चार्ज किए थे। जबकि पुष्पा 2 द रूल फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने 300 करोड़ की मोटी रकम लेकर इंडियन सिनेमा के सबसे महंगे एक्टर होने का टैग हासिल किया है। इससे पहले फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी एक्टर ने इतना चार्ज नहीं लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment