Actor Jeevan Kumar: कश्मीर के ये एक्टर जो लगभग 60 फिल्मों में बने थे नारद

By: khabardaari.com

Last Update: July 31, 2024 5:17 PM

actor jeevan kumar
Join
Follow Us

आज हम बात करने वाले हैं बाॅलीवुड के फेमस Actor Jeevan Kumar की। जिन्होनें आज तक 60 से ज्यादा फिल्मों में नारद मुनी का किरदार निभाया है। जीवन कुमार जी का असली नाम ओंकार नाथ धर है। इनका जन्म 24 अक्टुबर 1915 में कश्मीर में हुआ था। एक्टर जीवन को बचपन से एक्टिंग का बहुत शौक था। Actor Jeevan Kumar फिल्मी दुनिया में अपना कैरियर बनाना चाहते थे। लेकिन उन्हें एक्टर बनने के लिए घर से इजाजत नहीं  थी। इस वजह से एक्टर जीवन 20 साल‌ के उम्र में ही घर पे बिना बताए ही मुंबई भाग गए थे। जब वह मुंबई गए उस वक्त उनके जेब में सिर्फ 26 रुपए थे। उन्होंने उनके करियर की शुरुआत एक्टर मोहनलाल सिन्हा के स्टुडियो से की थी। उस वक्त मोहनलाल सिन्हा बहुत ही फेमस डायरेक्टर थे।

इस फिल्म से Actor Jeevan Kumar ने किया था एक्टिंग डेब्यू ?

एक बार स्टूडिओ में जीवन कुमार को लकड़ी के टुकड़ों पर सिल्वर पेपर चिपकाने के लिए कहा गया था। जब मोहनलाल सिन्हा को यह पता चला की जीवन कुमार एक्टर बनना चाहते हैं, तब उन्होंने उनको एक डायलॉग बोलने को कहा। फिर जीवन कुमार ने अपने स्टाईल में डायलाॅग बोल दिया। इससे डायरेक्टर बहुत इंप्रेस हो गए। 1935 में आई फिल्म रोमांटिक भारत में उन्हें पहली बार एक्टिंग का मौका मिला था। इसके बाद उन्होने बहुत सारी फिल्मों में काम किया।

Actor Jeevan Kumar के नाम 60 से ज्यादा फिल्मों में नारद मुनी बनने का रिकॉर्ड

जीवन कुमार ने आज तक 60 से ज्यादा फिल्मों में नारद मुनी का किरदार निभाया है। यह किरदार उन्होंने अलग अलग भाषाओं में निभाया था। तब उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया था। एक बार एक शो में उन्होंने कहा की मैंने आज तक इतना नारायण नारायण जाप कर लिया हैं की मेरे जीवन के सभी पाप धुल गए होंगे।

Actor Jeevan Kumar का सबसे खराब दिन

एक बार जीवन‌ कुमार एक इवेंट के लिए मुंबई से बाहर गए थे। जब वह ट्रेन से उतर रहे थे तब स्टेशन पर उनके स्वागत के लिए बहुत लोग खड़े थे। तब पीछे से एक चप्पल उड़कर आई और एक्टर के मुंह पर लग गई। जिस तरफ से चप्पल आई उस तरफ उन्होंने देखा तब एक महिला दूसरी चप्पल भी फेंकने जा रही थी और जोर जोर से गालीयां दे रही थी। पुलिस ने उस महिला को पकड़ लिया और उस महिला से पूंछा  गया कि उसने ऐसा क्यों किया तब उस महिला ने जवाब दिया की Actor Jeevan Kumar इस दुनिया का सबसे घटिया इंसान है और इसने बहुत लोगों की हत्या की है। इसने बहुत महिलाओं का बलात्कार भी किया है। यह बात सुनने के बाद पुलिस और एक्टर दोनों हैरान हो गए।

शूटिंग के दौरान छोड़ देते थे नाॅनव्हेज.

Jeevan Kumar के बेटे एक्टर किरण कुमार ने एक बार बताया था की जब जीवन कुमार नारद मुनी का किरदार निभाते थे तब वह नाॅन व्हेज छोड़ देते थे। उस समय में वह सिर्फ व्हेज खाते थे। जीवन कुमार नारद मुनी का किरदार बहुत श्रद्धा से निभाते थे।

Actor Jeevan Kumar की फिल्में.

Jeevan Kumar ने वैसे तो बहुत फिल्मों के लिए काम किया है। लेकिन उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर की पहली फिल्म 1935 में की थी। उनकी पहली फिल्म ‘रोमांटिक इंडिया’ थी। इसके अलावा उन्होंने स्टेशन मास्टर, अफसाना, धर्म-वीर, अमर अकबर एंथनी, शबनम, नागिन, जाॅनी मेरा नाम, हीर-रांझा, लावारिस, सुरक्षा, कानून के अलावा तमाम फिल्मों के साथ साथ टीवी धारावाहिक में भी काम किया है।

Leave a Comment