अक्षय कुमार की टॉप कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘Housefull 5’ का नंबर कौन-सा? देखें पूरी लिस्ट

By: महेश चौधरी

Last Update: June 19, 2025 4:01 PM

akshay kumar top grossing movies
Join
Follow Us

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की हाल ही में रिलीज हुई हाउसफुल 5 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है। फिल्म ने देखते ही देखते 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके बाद फिल्म अक्षय कुमार के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में भी शामिल हो गई है। इस लेख में अक्षय कुमार की टॉप कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट तैयार की गयी है और साथ ही जानेंगे इस लिस्ट में हाउसफुल 5 का नंबर कौन-सा है।

अक्षय कुमार की टॉप कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट

  • गुड न्यूज़: अक्षय कुमार के अब तक के फिल्मी करियर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म गुड न्यूज़ है। जिसने दुनिया भर से लगभग 305 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह इमोशनल कॉमेडी ड्रामा फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। जिसका डायरेक्शन राज मेहता द्वारा किया गया था। 
  • सूर्यवंशी: दूसरे नंबर पर फिल्म सूर्यवंशी का नाम आता है। जिसने दुनिया से लगभग 302 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह फिल्म रोहित शेट्टी द्वारा डायरेक्ट की गई थी। जिसमें अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ, अजय देवगन, रणवीर सिंह और अन्य कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
  • हाउसफुल 4: अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में तीसरे नंबर पर हाउसफुल 4 फिल्म का नाम लिया जाता है। जिसने दुनिया भर से 295 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का डायरेक्शन फरहाद समाजी द्वारा किया गया था। जिसकी कॉमेडी दर्शकों का दिल जीत गई।
  • मिशन मंगल: चौथे नंबर पर मिशन मंगल फिल्म है। जो भारत के मंगल मिशन को ध्यान में रखकर तैयार की गई थी। फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म ने दुनिया भर से लगभग 290 करोड़ का कलेक्शन कर सुपरहिट का टैग हासिल किया था।
  • 2.0 फिल्म: इसके बाद अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में नाम आता है 2.0 फिल्म का। जो एक साइंस फिक्शन फिल्म थी। इस फिल्म ने दुनिया भर से लगभग 189 करोड़ का कलेक्शन किया था। जो टेक्नोलॉजी से होने वाले खतरों से अवगत कराती है। फिल्म का डायरेक्शन एस. शंकर द्वारा किया गया था।

हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म हाउसफुल 5 अक्षय कुमार के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठवीं फिल्म बन गई है। हाउसफुल 5 ने केसरी फिल्म को टक्कर देते हुए यह जगह हासिल की है। फिल्म ने मात्र 10 दिन में ही 220 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई को देखते हुए कहा जा सकता है कि ये फिल्म अक्षय के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म गुड न्यूज़ को भी टक्कर दे सकती है। अगर ऐसा हुआ तो हाउसफुल 5 अक्षय कुमार की टॉप कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में जल्द ही शामिल हो जाएगी।