बैडएस रवि कुमार फिल्म ट्रेलर रिव्यू : एनिमल और किल जैसी फिल्मों की छुट्टी, पहले नहीं देखा होगा इतना खून-खराबा

Updated
फॉलो करें
Badass Ravi Kumar Trailer Review

फेमस गायक हिमेश रेशमिया की आगामी फिल्म बैडऐस रवि कुमार का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जो रिलीज होते ही यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगा है। हिमेश ने अब तक केवल अपने गानों से फैंस का मनोरंजन किया था। अब वे अपने दमदार एक्शन अवतार से भी दर्शकों को मनोरंजित करने के लिए तैयार है। उनकी बैडऐस रवि कुमार फिल्म 7 फरवरी 2025 को रिलीज की जाएगी। आइये इसके धमाकेदार ट्रेलर के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।

बैडएस रवि कुमार फिल्म ट्रेलर रिलीज

बैडऐस रवि कुमार फिल्म का ट्रेलर हिमेश रेशमिया के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट पर रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। ट्रेलर को केवल 7 घंटे में ही 8M से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। जो यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

बैडएस रवि कुमार फिल्म ट्रेलर रिव्यू 

ट्रेलर की शुरुआत गाने के एक सीन से होती है। मगर अगले ही सेकंड जो होता है उसे देख दर्शकों की आंखें फटी की फटी रह जाती है। हिमेश अपने एक्शन अवतार में नजर आते हैं। उन्होंने लकड़ी काटने की मशीन हाथों में पकड़ी हुई है। वे दुश्मनों को मशीन से काटकर टुकड़े कर देते हैं। यह सीन ट्रेलर में कई बार अलग-अलग तरीके से दोहराया गया है। यहां तक की ट्रेलर के समापन सीन में भी हिमेश ने लकड़ी काटने की मशीन विलेन के पेट के आर पार कर दी। यह खतरनाक खून-खराबा देखकर फैंस ने यह तक कह दिया है कि यह फिल्म देखने के बाद लोग एनिमल और किल जैसी फिल्मों को भी कमजोर बताने लगेंगे।

ट्रेलर में सनी लियोन भी बोल्ड दृश्यों से दर्शकों को लुभाती है। संभवतः सनी फिल्म के गाने में नजर आएगी। दूसरी ओर कीर्ति हिमेश के साथ लव एंगल में नजर आई है।

ट्रेलर देख दर्शकों ने की तारीफ 

दर्शकों ने ट्रेलर देख दावा ठोक दिया है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी। एक यूजर कहता है कि रिलीज होने से पहले ही सुपरहिट। जबकि दूसरा कहता है वा बॉस मजा आ गया। करीब 3 मिनट 26 सेकंड के इस ट्रेलर ने दर्शकों का दिल जीत लिया। जो उन्हें थियेटर्स तक खींच ले आएगा।

सभी लेख पढ़ें