विद्युत जामवाल से पहले ये बॉलीवुड सितारे भी कर चुके हैं हॉलीवुड में काम – जानें क्यों है विद्युत सबसे अलग ?

By: महेश चौधरी

Last Update: December 18, 2025 3:20 PM

vidyut jamwal in hollywood movie
Join
Follow Us

विद्युत जामवाल अपना हॉलीवुड डेब्यू फिल्म स्ट्रीट फाइटर से करने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उनसे पहले भी कई बॉलीवुड सितारे अपने अभिनय का परिचय हॉलीवुड को दे चुके हैं।

हालांकि, अब तक यह सफर ज्यादातर इमोशनल ड्रामा या कैरेक्टर रोल्स तक ही सीमित था। यह शायद पहली बार हो रहा है जब कोई भारतीय अभिनेता वहां एक ‘फुल-फ्लेज्ड एक्शन हीरो’ के तौर पर कदम रख रहा है। तो चलिए, भविष्य की इस नई छलांग को देखने से पहले, एक बार अतीत के उन सुनहरे पन्नों को पलटते हैं जिन्होंने हॉलीवुड और बॉलीवुड के बीच इस पुल को बनाया है।

ये बॉलीवुड कलाकार कर चुके हैं हॉलीवुड में काम

कलाकार का नामहॉलीवुड डेब्यू फिल्म / सीरीज़रिलीज़ वर्ष
Vidyut JammwalStreet FighterUpcoming (2026)
Irrfan KhanThe Amazing Spider-Man2012
Priyanka ChopraBaywatch (TV डेब्यू: Quantico)2017
Amrish PuriIndiana Jones and the Temple of Doom1984
Om PuriCity of Joy1992
Amitabh BachchanThe Great Gatsby2013
Anil KapoorMission: Impossible – Ghost Protocol2011
Deepika PadukonexXx: Return of Xander Cage2017

जब भी किसी भारतीय अभिनेता के हॉलीवुड में काम करने की खबर आती है तो माना जाता है कि यह इंडस्ट्री के लिए एक नई शुरुआत है। लेकिन सच्चाई यह है कि आज से पहले कई बॉलीवुड कलाकार हॉलीवुड में अपनी कला और टैलेंट का लोहा मनवा चुके हैं। इन कलाकारों ने अलग-अलग दौर में अलग-अलग भूमिकाओं के जरिए हॉलीवुड में भारत का नाम रोशन किया है।

इरफान खान: इरफान खान को हॉलीवुड में सबसे सम्मानित भारतीय अभिनेताओं में से एक गिना जाता है। इरफान ने हॉलीवुड में The Amazing Spider-Man (2012) के जरिये डेब्यू किया था. फिल्म में उन्होंने एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाई थी, जो दर्शकों को खूब पसंद आई थी. फिल्म में स्पाइडर मैन की भूमिका में एंड्रयू गारफ़ील्ड थे. यह फिल्म हॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से थी. जिसने बॉक्स ऑफिस पर नया बेंचमार्क सेट किया था. 

इसके बाद इरफ़ान खान ने Jurassic World (2015) में डायनासोर पार्क के मालिक साइमन मस्रानी का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। वहीं Inferno (2016) में इरफ़ान टॉम हैंक्स के साथ नज़र आए और एक रहस्यमयी किरदार में अपनी अलग छाप छोड़ी।

प्रियंका चोपड़ा: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन्होंने भी बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर किया है। मगर प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म या सीरीज से नहीं बल्कि टीवी शो से अपना हॉलीवुड डेब्यू किया था। वह अमेरिकी टीवी सीरीज “Quantico” में FBI एजेंट एलेक्स पेरिस की भूमिका निभाई थी। इस शो में जेक मैकलॉघलिन, औनजैन्यू एलिस, जोहाना ब्रैडी और ब्लेयर अंडरवुड जैसे फेमस अमेरिकी कलाकार शामिल थे।

आगे चलकर प्रियंका चोपड़ा ने Baywatch (2017) से फिल्मों में भी डेब्यू किया। इस फिल्म में प्रियंका ने विलेन विक्टोरिया लीड्स के रोल में छाप छोड़ी। हालाँकि इस फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी, मगर प्रियंका के रोल की चर्चा खूब हुई। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने The Matrix Resurrections, The White Tiger और Love Again जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया।

अमरीश पुरी: टैलेंट की बात हो और अमरीश पुरी का जिक्र न किया जाये ये तो असंभव है। अमरीश पुरी ने भी हॉलीवुड में अपने विलेन के किरदार से छाप बनाई थी। उन्होंने साल 1984 में अमेरिका के फेमस डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा निर्देशित फिल्म Indiana Jones and the Temple of Doom में विलेन मोलाराम का किरदार निभाया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. अमरीश पुरी का विलेन किरदार हॉलीवुड के सबसे यादगार विलेन रोल्स में से एक बन गया था।  

ओम पुरी: हॉलीवुड में ओम पुरी ने साल 1992 में रिलीज़ हुई हॉलीवुड फिल्म City of Joy में एक इंडियन डॉक्टर का किरदार निभाया था. इस फिल्म में ओम पुरी के साथ पैट्रिक स्वेज़ी और पॉलीन कोलिन्स मुख्य भूमिका में थे. हालाँकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी. 

इसके बाद ओम पुरी साल 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म The Hundred-Foot Journey (2014) में वह हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेलेन मिरेन के साथ नज़र आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और ओम पुरी के अभिनय को अंतरराष्ट्रीय स्टार पर भी खूब सराहना मिली।

अमिताभ बच्चन: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी साल 2013 में The Great Gatsby में मेयर वुल्फशाइम का किरदार निभाया था. यह फिल्म बाज़ लुहरमैन द्वारा निर्देशित थी. हालाँकि फिल्म में अमिताभ बच्चन का रोल बहुत छोटा था, मगर अमिताभ बच्चन को लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे सितारों के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था.

अनिल कपूर: कपूर साहब ने भी हॉलीवुड में सफल डेब्यू किया था. इन्होंने फिल्मों और टीवी दोनों ही सेगमेंट में अभिनय किया था। अनिल कपूर 2011 में आई हॉलीवुड फिल्म Mission: Impossible – Ghost Protocol में नजर आए थे. फिल्म में उनकी भूमिका एक भारतीय अरबपति ब्रिज नाथ की थी. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में अनिल कपूर टॉम क्रूज़ व साइमन पेग जैसे सितारों के साथ नज़र आए थे। अनिल कपूर ने हाल ही में 7 दिसंबर को इस फिल्म की सालगिरह पर अपने हॉलीवुड अनुभव को भी साझा किया था। जिसमें फिल्म के कई सितारे उनके साथ नजर आए

दीपिका पादुकोण: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अनुभवी फीमेल अभिनेत्रियों में से एक है। इन्होंने साल 2017 में अपना हॉलीवुड डेब्यू xXx: Return of Xander Cage के जरिए किया था। फिल्म में वह सेरेना उंगर नाम की एक मास्टरमाइंड एजेंट के रोल में थी। दीपिका पादुकोण ने फेमस अभिनेत्री विन डीज़ल के साथ स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त हिट रही और दीपिका की यह एंट्री मेनस्ट्रीम हॉलीवुड में मानी गई। 

विद्युत बाकियों से अलग क्यों हैं?

बेशक विद्युत जामवाल से पहले कई कलाकारों ने हॉलीवुड में बेहतरीन अभिनय किया है। किसी ने विलेन बनकर तो किसी ने हीरो के साथ करने मिलकर। मगर विद्युत जामवाल की बात ही कुछ और है। वह हॉलीवुड में किसी ड्रामा या छोटा-मोटा कैरेक्टर रोल में नहीं बल्कि हार्डकोर लेवल मार्शल आर्ट एक्शन हीरो की जगह लेंगे। जो उन्हें दूसरे कलाकारों से अलग बनाती है। विद्युत जामवाल के हॉलीवुड डेब्यू से हर कोई हैरान है, और हो भी क्यों नहीं आखिर एक भारतीय कलाकार को इस तरह का रोल जो मिल रहा है। बाकी इसपर आपकी क्या प्रतिक्रिया है? कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।