सीरियल किलिंग पर बनी हिन्दी फिल्में और वेब सीरीज आपकी रूह कँपा देगी, कमजोर दिल वाले दूर रहें

सीरियल किलर्स हमेशा ही फिल्म निर्माता को आकर्षित करने वाला विषय रहा है। असली घटनाओं से प्रेरित फ़िल्में और वेब सीरीज भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। जो उन्हें अपने से हटकर दूसरे लोगों की दुनिया में होने का अनुभव कराती है। ये फिल्में और सीरीज न सिर्फ मनोरंजन का साधन बनती है। बल्कि अपराध, क्रूर मानसिकता और कानून व्यवस्था का भी करीब से दर्शन कराती है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फ़िल्में और वेब सीरीज की लिस्ट देंगे, जो दुनिया के रियल सीरियल किलर्स के जीवन से प्रेरित होकर बनाई गई है।

द सर्पेट (2021) (बिकिनी किलर)

द सर्पेट वेब सीरीज चार्ल्स शोभराज सीरियल किलर से प्रेरित होकर बनाई गई है। जो बिकिनी किलर के नाम से प्रसिद्ध है। वह बचपन से ही अपराध की दुनिया में पारंगत हो गया था। वह धोखाधड़ी और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। मगर धीरे-धीरे उसका साइकोपन बढ़ता गया और उसने बिना किसी वजह के महिलाओं को मारना शुरू किया। उसके द्वारा मारी गई ज्यादातर महिलाओं की लाश बिकनी में मिली थी। जिसके चलते उसे बिकिनी सीरियल किलर का टैग मिला। द सर्पेट आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

सेक्टर 36 (निठारी हत्याकांड)

सेक्टर 36 प्रेम सिंह साइको किलर से प्रेरित होकर बनाई गई है। जिसने साल 2006 में लगभग दो दर्जन बच्चों को बिना किसी वजह मारकर दफन कर दिया था। नोएडा के निठारी में हुई इस दुर्दांत सीरियल किलिंग ने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी। सेक्टर 36 वेब सीरीज में विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिका निभाई है। जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

रमन राघव 2.0 (साइको किलर रमन राघव)

रमन राघव 2.0 फिल्म 2016 में रिलीज की गई थी। जिसका डायरेक्शन अनुराग कश्यप द्वारा किया गया है। फिल्म रमन नाम के एक साइको किलर को केंद्र में रखकर तैयार की गई है। जो 1960 में मुंबई के फुटपाथ पर सोने वाले बेघरों के लिए काल साबित हुआ। रमन फुटपाथ पर सोने वाले गरीब लोगों के सिर पर भारी चीज से वार करके मार डालता था। उसने लगभग डेढ़ दर्जन लोगों पर जानलेवा हमला किया था। जिनमें से 9 लोगों ने जान गवा दी।

द काउंटलेस 

द काउंटलेस फिल्म एक ऐसी सनकी रानी के जीवन को केंद्र में रखकर तैयार की गई है। जो अपनी शारीरिक खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए लड़कियों को मारकर उनका खून पीती थी। रानी को भ्रम था कि अगर वह खूबसूरत लड़कियों का खून पीएगी तो उसका शारीरिक सौंदर्य लंबी उम्र तक बरकरार रहेगा। रानी ने अपनी इस सनक के चलते सैकड़ो युवा लड़कियों को मौत के घाट उतार दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment