जब फिल्म बनाते समय उसके बजट की चिंता किये बिना उसे बेहतर बनाने पर फोकस किया जाता है, तो ऐसी बिग बजट फिल्में दर्शकों का भी विशेष तौर पर ध्यान आकर्षित करती है। बिग बजट फिल्में स्वाभाविक रूप से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल करती है। मगर इसके विपरीत इंडियन सिनेमा से ऐसी कई फिल्में भी रिलीज हुई है। जो भारी-भरकम बजट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुँह गिरी है। और अपने बजट के बराबर भी कमाने में नाकाम रही। आइये ऐसी ही कुछ बिग बजट फ्लॉप फिल्मों की सूची पर गौर फरमाते हैं।
बिग बजट फ्लॉप फिल्में (Big Budget Flop Movies List)
मूवी का नाम | बजट | कुल कलेक्शन |
---|---|---|
राधे | 100 करोड़ | 18.33 करोड़ |
आदिपुरुष | 500 करोड़ | 280 करोड़ |
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान | 310 करोड़ | 150 करोड़ |
लाइगर | 125 करोड़ | 60 करोड़ |
राधे (2021)
प्रभु देवा निर्देशित राधे फिल्म को साल 2021 में रिलीज किया गया था। जिसमें सलमान खान, दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा जैसे बेहतरीन कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म का कुल बजट 100 करोड़ था। जो महज 18.33 करोड़ कमाकर ही सिमट गई। राधे फिल्म के फ्लॉप होने का मुख्य कारण कमजोर कहानी, खराब स्क्रीन प्ले और प्रचार में लापरवाही माना जाता है।
आदिपुरुष (2023)
ओम राउत के डायरेक्शन में बनी आदिपुरुष फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान जैसे सफल कलाकारों ने काम किया है। यह फिल्म रामायण-महाकाव्य से प्रेरित थी। जिसका कुल बजट 500 करोड़ था। मगर फिल्म केवल 280 करोड़ ही कमा सकी। यह फिल्म खराब वीएफएक्स, रामायण के पवित्र विषयों और किरदारों के साथ छेड़छाड़ करने के चलते आलोचनाओं के लपेटे में आ गई।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान (2018)
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी “ठग्स ऑफ हिंदुस्तान” फिल्म विजय कृष्ण आचार्य द्वारा डायरेक्ट की गई है। जिसमें आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ जैसे दिग्गज कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। बावजूद इसके फिल्म कमजोर कहानी और खराब डायरेक्शन के चलते बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। फिल्म कुल 310 करोड़ के बजट में तैयार की गई थी। जिसने केवल 150 करोड़ का कलेक्शन किया।
लाइगर (2022)
पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित लाइगर फिल्म में विजय देवराकोंडा, अनन्य पांडे और राम्या कृष्णन जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह एक बॉक्सिंग-स्पोर्ट्स आधारित फ़िल्म थी। जिसमें दुनिया के महान बॉक्सर माइक टायसन ने भी कैमियो किया था। जिसे बनाने में कुल 125 करोड़ खर्च किये गए। मगर फिल्म 55 करोड़ ही कमा सकी। फिल्म का खराब स्क्रीन प्ले, कमजोर अभिनय और अधूरें किरदारों ने फिल्म को फ्लॉप कराने की तैयारी पहले ही कर ली थी।