Biggest Flop Movie in Bollywood: 45 करोड़ बजट वाली फिल्म ने कमाये सिर्फ 38 हज़ार

Biggest Flop Movie in Bollywood: इंडियन सिनेमा से हर साल लगभग 1200 से 1500 फिल्में रिलीज होती है। जिनमें कई फिल्में एवरेज प्रदर्शन करती है l। तो कई फिल्में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ती है। मगर पिछले साल बॉलीवुड से एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी। जिसने कमाई के नहीं बल्कि फ्लॉप होने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म का कुल बजट 45 करोड रुपए था। जबकि फिल्म ने 1 लाख की भी कमाई पूरी नहीं की। मगर फिल्म सबसे चौंकाने वाली जानकारी यह है, की फिल्म में बॉलीवुड के सफल अभिनेता अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में थे। आईए जानते हैं आखिर इस फिल्म का नाम क्या है ? और इसके फ्लॉप होने के पीछे की क्या कारण रहे ? 

Biggest Flop Movie in Indian Cinema

इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म का नाम द लेडी किलर है। जो 3 नवंबर 2023 को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी। यह फिल्म अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर( मुख्य भुमिक) में तैयार की गई थी। इनके अलावा फिल्म में प्रियंका बोस, सृष्टि श्रीवास्तव, एकावली खन्ना, डेन्ज़िल स्मिथ, एस एम जहीर, दीपक टोकस और मृत्युंजय पांडे ने सहायक भूमिका में अभिनय किया है। जबकि फिल्म का डायरेक्शन इंडियन सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर अजय बहल द्वारा किया गया था। इतने पॉपुलर और मंजे हुए कलाकारों के बावजूद यह फिल्म इंडियन सिनेमा की बिगेस्ट फ्लॉप फिल्म साबित हुई।

द लेडी किलर फिल्म बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

द लेडी किलर फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म थी। जिसे कुल 45 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था। फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज किया गया। मगर फिल्म दर्शकों के लिए तरस पड़ी और सिनेमाघरों में एकदम सन्नाटा छा गया। फिल्म की 293 टिकटों की बिक्री हुई। जिनसे लगभग 38 हज़ार की कुल कमाई हुई। जो इसके कुल बजट का लगभग 0.01% भी नहीं है। यह इंडियन सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे कम कमाई मानी जाती है।

द लेडी किलर फिल्म के फ्लॉप होने के पीछे क्या वजह थी

द लेडी किलर फिल्म के फ्लोप होने के पीछे कई कारण है। जिनमें फिल्म के OTT राइट्स और फिल्म को आधी अधूरी रिलीज करना मुख्य तौर पर माना जाता है। दरअसल हुआ कुछ ऐसा की फिल्म के शूटिंग शेड्यूल में पोस्टपोन के कारण इसके प्रोडक्शन में काफी देरी हुई। जिसके चलते यह फिल्म पूरी तरह से तैयार भी नहीं हुई थी। और फिल्म मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी कर इसके रिलीज करने की घोषणा कर दी।

घोषणा के मुताबिक यह फिल्म 3 नवंबर 2023 को सिनेमाघर में लगभग एक दर्जन स्क्रीन पर रिलीज की गई। और इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फ्लॉपसाबित हुई। आदि अधूरी फिल्म रिलीज करने के चलते फिल्म मेकर्स और स्टार्स को ट्रोल का सामना करना पड़ा। दर्शकों का मानना है की मेकर्स ने अधूरी फिल्म रिलीज करके उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है और इस इंडस्ट्री को मजाक बनाने की कोशिश की है।

प्रमोशन नहीं किया गया

जब फिल्म मेकर्स को मजबूरन इसे आधी अधूरी रिलीज करने का फैसला करना पड़ा। तो उन्होंने फिल्म के प्रमोशन मे भी रुचि नहीं दिखाई और यह फिल्म सिर्फ ट्रेलर रिलीज करने के बाद ही सिनेमाघर में रिलीज कर दी गई। फिल्म का प्रचार न होने के कारण यह फिल्म कब आई और कब चली गई। कई फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स को तो पता भी नहीं चला।

आदि अधूरी फिल्म रिलीज करने के चलते फिल्म की जबरदस्त किरकिरी हुई। जिसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भी इसे रिलीज करने में कोई खास सूची नहीं दिखाई।

कंगना रनौत की तेजस दूसरी सबसे बड़ी फ्लॉप

वैसे तो बॉलीवुड में 100 करोड़ से 600 करोड़ वाली हाई बजट फिल्में भी डिजास्टर साबित हुई है। जिनमें लाल सिंह चड्ढा, राधेश्याम, आदि पुरुष, गणपत और सम्राट पृथ्वीराज जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। मगर कंगना रनौत की तेजस फिल्म दूसरी सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म के तौर पर गिनी जाती है। जो 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज की गई थी। यह फिल्म लगभग 70 करोड़ के बजट में तैयार की गई थी। जिसने वर्ल्डवाइड कलेक्शन मात्र 5.6 करोड़ किया है। तेजस न इंडिया से लगभग 4.25 करोड़ और विदेश से 70 लाख की कुल कमाई की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment