Bihar Politics Latest News: आईएनडीआईए गठबंधन टूटने से देश की राजनीति में मची हड़कंप, जीतन राम मांझी ने बताया इस बिखराव का कारण

Bihar Politics Latest News: आईएनडीआईए गठबंधन टूटने की खबर से बिहार और देश की राजनीति में हलचल मच चुकी है। जिस पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। जीतन राम ने इस गठबंधन को लेकर पहले ही संदेह जताया था कि इसका कोई उद्देश्य नहीं है। यह जल्द ही बिखर जाएगा। इसके साथ ही जीतन राम ने नीतीश कुमार को लेकर दावा किया है कि एक बार फिर नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। आइये जानते हैं क्या है पूरी खबर।

आईएनडीआईए गठबंधन बिखरना स्वाभाविक था (Bihar Politics Latest News)

“हम” (Hindustani Awam Morcha) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने कहा है कि आईएनडीआईए गठबंधन बिना किसी उद्देश्य के हुआ था। इसलिए इसका टूटना स्वाभाविक था। इसके आगे जीतन राम कहते हैं कि एनडीए अपने सभी दलों के साथ एकजुट है और नीतीश कुमार भी एनडीए में ही रहेंगे और विपक्षी पार्टी (BJP) के खिलाफ चट्टान की तरह डेट रहेंगे।

जीतन राम मांझी ने आश्वासन देते हुए कहा है कि एनडीए की सरकार दो-तिहाई बहुमत के साथ जीतने वाली है और एक बार फिर नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना तय है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयान: फैमिली फर्स्ट, नेशन लास्ट

आईएनडीआईए गठबंधन के टूटने पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दिए हुए कहते हैं कि आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल शिवसेना, राजद, AAP, कांग्रेस, टीएमसी और सपा सभी ने केवल अपने हितों को आगे रखते हुए फैसले लिए हैं। इन सभी ने परिवार पहले और राष्ट्र बाद में रखा है. सभी एनडीए को हराने के लिए नकारात्मक तरीके से राजनीति करने लगे। जिसके कारण यह गठबंधन बिखरा है।

बिहार की राजनीति में आगे क्या होगा

केंद्रीय नेताओं के बयानों से यह स्पष्ट हो जाता है कि बिहार की राजनीति में एनडीए गठबंधन काफी मजबूत स्थिति में है और आईएनडीआईए गठबंधन के लिए अपनी स्थिति को बचाना एक बड़ी चुनौती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि समय के साथ बिहार के राजनीतिक समीकरणों का बिहार और देश की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment