दिल्ली विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। बीजेपी ने दिल्ली में अपने 29 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने प्रवेश सिंह को मैदान में उतारा है। जबकि CM आतिशी मार्लेना के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को खड़ा किया है। आइये बीजेपी दिल्ली कैंडीडेट्स लिस्ट 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।
BJP Delhi Candidate List 2025
बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली 29 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, रमेश बिधूड़ी और कैलाश गहलोत जैसे नेताओं का नाम शामिल है। बीजेपी ने दूसरी पार्टियों से बगावत कर बीजेपी में आने वाले नेताओं को भी दिल्ली में अपनी ओर से टिकट दिया है। इनके अलावा 2 महिला नेता शालीमार बाग से रेखा गुप्ता को और सीतापुरी एससी सीट से कुमारी रिंकू को खड़ा किया है।
दिल्ली में बीजेपी के 29 कैंडीडेट्स की लिस्ट
आदर्श नगर | राज कुमार भाटिया |
बादली | दीपक चौधरी |
राजौरी गार्डन | सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा |
जनकपुरी | आशीष सूद |
मंगोलपुरी | राजकुमार चौहान |
मॉडल टाउन | अशोक गोयल |
रोहिणी | विजेंद्र गुप्ता |
रिठाला | कुलवंत राणा |
शालीमार बाग | रेखा गुप्ता |
नांगलोई जाट | मनोज शौकीन |
पटेल नगर | राज कुमार आनंद |
करोल बाग | दुष्यंत कुमार गौतम |
बिजवासन | कैलाश गहलोत |
नई दिल्ली | प्रवेश साहिब सिंह वर्मा |
मालवीय नगर | सतीश उपाध्याय |
आर के पुरम | अनिल शर्मा |
जंगपुरा | सरदार तरविंदर सिह मरवाह |
महरौली | गजेंद्र यादव |
अंबेडकर नगर | खुशीराम चुनार |
पटपड़गंज | रविंद्र सिंह नेगी |
बदरपुर | नारायण दत्त शर्मा |
कालकाजी | रमेश विधूड़ी |
विश्वास नगर | ओम प्रकाश शर्मा |
सीमापुरी | कुमारी रिंकू |
गांधी नगर | सरदार अरविंदर सिंह लवली |
घोंडा | अजय महावर |
रोहतास नगर | जितेंद्र महाजन |
कृष्णा नगर | डॉ अनिल गोयल |
छतरपुर | करतार सिंह तंवर |
दूसरी पार्टियों के बागियों को भी मिला टिकट
बीजेपी ने दूसरी पार्टियों से बगावत कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं को भी दिल्ली में टिकट दिया है। जिसमें कैलाश गहलोत, रामकुमार चौहान, अरविंद सिंह लवली और करतार सिंह तंवर का नाम शामिल है।
Delhi me isbaar bjp hi ayegi