BJP Delhi Election 2025 Manifesto: देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक आ चुके हैं। सभी पार्टियां जनता का विश्वास जीतने के लिए तरह-तरह की घोषणाएं और वादें कर रही है। इसी बीच भाजपा ने महिलाओं को लेकर कई ऐसी योजनाओं की घोषणा की है. जो दिल्ली में महिलाओं की खराब स्थिति का कायाकल्प करेगी। बीजेपी ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ घरेलू सामग्री में भी सहायता करने का वादा किया है।
महिलाओं को लेकर बीजेपी ने कर दी बड़ी घोषणा
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन के अंतिम दिन आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना पहला संकल्प पत्र जारी किया है। जिसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष पार्टी पर निशाना साधते हुए महिलाओं के हित की कई बड़ी घोषणाएं की है।
- संकल्प पत्र-1 के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को गर्भकाल के दौरान 6 पोषण किट (न्यूट्रीशनल किट) और ₹21000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
- गैस सिलेंडर पर ₹500 की सब्सिडी देने की घोषणा की गई है।
- घरेलू सामग्री में सहायता करने के तौर पर होली और दिवाली के त्योहार पर एक फ्री गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
दिल्ली में BJP की अन्य घोषणाएं और वादें (BJP Delhi Election 2025 Manifesto)
- BJP ने वादा किया है कि केंद्र में उनकी सत्ता आने के बाद वे “अटल कैंटीन योजना” का शुभारंभ करेंगे। जिसमें कोई भी नागरिक केवल ₹5 के टोकन के साथ एक बार भरपेट भोजन कर सकेगा। जो देश की भुखमरी पर लगाम लगाने की सबसे बड़ी योजना होगी।
- दिल्ली की सत्ताधारी AAP ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को लागू करने का वादा किया था। जिसमें AAP असफल रही। जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा आने पर प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को लागू करेगी। जिसमें कोई भी नागरिक 5 लाख रुपए तक का नि:शुल्क इलाज करवा सकेगा।
- वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने ₹3000 की पेंशन दी जाएगी।
- वर्तमान में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को और बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा। जिसमें जेपी नड्डा ने विशेष रूप से सुशासन, युवा और किसान सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और महिला सम्मान योजना का लक्ष्य रखा है।
फिलहाल बीजेपी का संकल्प पत्र-1 सामने आया है। जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र दो और तीन भी जल्दी जारी होने की बात कही है। जिनमें भी खासकर महिलाओं के हित की कई योजनाएं होने की संभावना है।