Bollywood Cinema News: अपनी ही सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल से बाहर हुए ये बॉलीवुड सितारे

By: khabardaari.com

On: Friday, October 4, 2024 10:35 AM

Bollywood Cinema News
Google News
Follow Us

Bollywood Cinema News: आजकल सिनेमा जगत में रीमेक और सीक्वल फिल्मों का प्रचलन ज्यादा चल रहा है। फिल्म मेकर्स नई कहानी के साथ फिल्म बनाने के बजाय किसी हिट फिल्म का रीमेक बनाने या हिट फिल्म का सीक्वल बनाने को ज्यादा फायदेमंद मानते हैं। क्योंकि फिल्म का पहला भाग पहले से हिट हो चुका है। ऐसे में दूसरे भाग से भी कमाई की अच्छी उम्मीदें होती है। और दर्शक दूसरे भाग को देखने में भी ज्यादा रुचि दिखाते हैं।

मगर बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं, जिनके सीक्वल में हीरो की ही बदली कर दी गई। जी हां! वह हीरो जिसके बलबूते पर पहला भाग हिट हुआ है। मगर वह दूसरे भाग में दूर-दूर तक नजर नहीं आया। आईए जानते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जिनके सीक्वल में हीरो की जगह दुसरे कलाकार को कास्ट कर लिया गया।

1. नो एंट्री में एंट्री (सलमान खान)

साल 2005 में रीलीज हुई मल्टी स्टार फिल्म “नो एंट्री” ने दर्शकों का दिल जीत लिया. यह फिल्म मात्र 20 करोड़ के बजट में बनी थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 74 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया था। फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरीद खान मुख्य भूमिका में थे। अब फिल्म के डायरेक्टर बोनी कपूर ने दूसरे भाग पर काम शुरू कर दिया है। जो साल 2026 तक सिनेमाघर में रिलीज कर दी जाएगी। खबरें मिल रही है, कि “नो एंट्री में एंट्री” फिल्म की कास्ट में सलमान खान को शामिल नहीं किया है।

2. डॉन-3 (शाहरुख़ खान)

फरहान अख्तर की डॉन फ्रैंचाइजी के पहले और दूसरे भाग में शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका में नकारात्मक किरदार निभाया था। फिल्म का पहला भाग 20 अक्टूबर 2006 और दूसरा भाग 23 दिसंबर 2011 को रिलीज किया गया था। दोनों ही भागों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। मगर अब डॉन 3 फिल्म को लेकर खबरें आ रही है, कि फिल्म में शाहरुख खान को हटाकर रणवीर सिंह को कास्ट कर लिया गया है। जो साल 2025 में सिनेमाघर में रिलीज होनी वाली है।

3. कॉकटेल 2 (दीपिका पादुकोण)

होमी अदजानिया की कॉकटेल फिल्म 23 जुलाई 2012 को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी. जो तीन दोस्तों (सैफ अली खान, डायना पेंटी और दीपिका पादुकोन) की अजब-गजब प्रेम कहानी दिखती है। तीनों ही दोस्त एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। जिसके बाद तीनों एक साथ रहने का फैसला करते हैं। कुछ दिनों तक तो उनकी जिंदगी अच्छी चलती है। मगर उन्हें कुछ खास मजा नहीं आता। यह फिल्म साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। जिसने लगभग 126 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था। फिल्म का दूसरा भाग की भी घोषणा की जा चुकी है। मगर कॉकटेल 2 में दीपिका पादुकोण की जगह अनन्या पांडे और सारा अली खान नजर आने वाली है।

4. भूल भुलैया 3 (अक्षय कुमार)

अनीश बज्मी की भूलभुलैया फ्रैंचाइजी का पहला भाग 12 अक्टूबर 2007 और दूसरा भाग 20 मई 2022 को सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। फिल्म के दोनों ही भागों में अक्षय कुमार की भूमिका सबसे ज्यादा प्रभावशाली रही। जो फिल्म की सफलता का कारण भी है। मगर फिल्म के तीसरेंं भाग की कास्ट में अक्षय कुमार को कार्तिक आर्यन के साथ रिप्लेस कर दिया गया है। “भूल भुलैया 3” 1 नवंबर 2024 को रिलीज होने वाली है. 

5. बंटी और बबली 2 (अभिषेक बच्चन)

शाद अली के डायरेक्शन में बनी बंटी और बबली फिल्म 27 मई 2005 को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी। जिसमें अभिषेक बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का दूसरा भाग 19 नवंबर 2021 को सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। मगर सिक्वल में अभिषेक बच्चन की जगह सैफ अली खान ने लीड रोल ने निभाया था।

6. रेस 3 (सेल अली खान)

रेस फ्रैंचाइजी का पहला भाग  21 मई 2008) और दूसरा भाग (25 जनवरी 2013) अब्बास अलीभाई बर्मावाला और मस्तान अलीभाई बर्मावाला द्वारा निर्देशित है. जिनमें  सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई है. मगर फिल्म के तीसरे भाग का निर्देशन रेमो डिसूज़ा ने किया है. रेस 3 में लीड रोल सैफ अली खान की जगह सलमान खान को मिला है. हालाँकि रेस 3 ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। जिससे दर्शकों को कोई शिकायत नहीं की फिल्म का मूल हीरो बदल दिया गया है।

Leave a Comment