90 के दशक की जबरदस्त हिट फिल्म बेवफा सनम के गाने आज भी लोगों की जुबां पर हैं, लेकिन उस फिल्म के हीरो सुंदर सहगल यानी कृष्ण कुमार को लोग लगभग भूल चुके हैं। 90 के दशक में वो यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर हो गए थे, लेकिन फिर वो अचानक फिल्मी दुनिया से धीरे धीरे गायब होते चले गए। चलिये जानते हैं सुंदर सहगल यानि कृष्ण कुमार का फ़िल्मी करियर कैसे डूब गया और वे अभी क्या करते हैं.
कहाँ गायब हो गए बेवफा सनम के सुंदर सहगल
कृष्ण कुमार ने 90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी पहली ही सुपरहिट फिल्म बेवफा सनम (1995) से रातों-रात तगड़ा स्टारडम कायम कर लिया। इस फिल्म में उनके साथ शिल्पा शिरोडकर थीं और इसमें गुलशन कुमार द्वारा प्रोड्यूस किए गए गानों ने फिल्म को सुपरहिट कराने में अहम रोल निभाया। इसके बाद लगने लगा की सुंदर सहगल फ़िल्मी दुनिया में लम्बी रेस के घोड़े है. मगर इसके बाद की सभी फ़िल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. कृष्ण कुमार साल 2000 के बाद किसी भी फिल्म में नजर नहीं आएं.
वर्ष | फिल्म का नाम (Film Name) | किरदार का नाम (Role Name) |
---|---|---|
1993 | आजा मेरी जान | चाँद कपूर |
1993 | कसम तेरी कसम | रवि |
1993 | शबनम | जानकारी उपलब्ध नहीं |
1995 | बेवफा सनम | सुन्दर सहगल |
1998 | पगला कहीं का (एल्बम) | एल्बम में अभिनय |
2000 | पापा द ग्रेट | जय प्रकाश |
बेवफा सनम के सुंदर सहगल अभी क्या करते हैं
पर्दें से दूर होने के बाद कृष्ण कुमार ने अपने बड़े भाई टी-सीरीज़ कंपनी के फाउंडर गुलशन कुमार के साथ प्रोडक्शन और म्यूजिक बिज़नेस में कदम रखा और टी-सीरीज़ के बड़े हिस्सेदार बन गए। कृष्ण ने बतौर प्रोडूसर सलमान खान की लकी (2000) फिल्म से अपने करियर की नई शुरुआत की. वे आज भी टी-सीरीज़ के बैकएंड से कई प्रोजेक्ट्स को संभालते हैं. बेशक कृष्ण कुमार आज पर्दें पर नजर नहीं आते मगर वे इंडस्ट्री में अभी भी पर्दें के पीछे से योगदान दे रहे हैं.