थर्मामीटर से लेकर भोजपुरी के इन 3 रीमेक गानों ने बॉलीवुड को किया फेल, जानें कौन बना ट्रेंडिंग नंबर 1

By: महेश चौधरी

Last Update: June 16, 2025 1:40 PM

Bhojpuri songs which are remakes of Bollywood songs
Join
Follow Us

Bollywood Songs Remake in Bhojpuri: भोजपुरी गानों का क्रेज दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। हर कोई हिंदी गानों के साथ-साथ अब भोजपुरी गानों को भी पसंद करने लगा है। खासकर कुछ हिट बॉलीवुड गानें जब भोजपुरी वर्जन में आए तो इन गानों को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। जिनमें थर्मामीटर, ढोड़ी से शुरुआत और पानी पानी हो गई जैसे कई हिट गानों का नाम शामिल है। चलिए इनके बारे में डिटेल में जानकारी लेते हैं।

Dhodi Se Shurwat By Samar Singh

आज की रात हुस्न का मजा लीजिए गाना साल 2024 में रिलीज हुई हॉरर ड्रामा फिल्म स्त्री 2 का है। जो सुपरहिट था। गाने में तमन्ना भाटिया ने काफी बोल्ड अंदाज में डांस किया है। जो हर किसी को पसंद आया है। यह गाना सारेगामा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। जिसे 65 करोड़ व्यूज मिले है। गाने की जबरदस्त पापुलैरिटी को देखते हुए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने भी नवंबर 2024 में इसका भोजपुरी वर्जन रिलीज किया था। जिसे 7 मिलियन व्यूज मिले हैं। गाने के भोजपुरी वर्जन का नाम ढोड़ी से शुरुआत है। जिसे नेहा राज और समर सिंह ने गाया है। जबकि समर सिंह के साथ एंजेल लीजा ने प्रदर्शन किया है।

थर्मामीटर (Namrita Malla)

सिर्फ तुम फिल्म की रीमेक फिल्म सत्यमेव जयते का सुपरहिट गाना दिलबर दिलबर अब भोजपुरी वर्जन में भी जबरदस्त पसंद किया जा रहा है। दिलबर दिलबर गाने में नोरा फतेही ने डांस किया था और नेहा कक्कड़ ने गाया था। जबकि दिलबर दिलबर गाना का भोजपुरी वर्जन थर्मामीटर 15 मई 2025 को टी-सीरीज हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। जिसे शिल्पी राज ने गाया था। जबकि एक्ट्रेस नम्रता मल्ला पर फिल्माया गया था। गाने को लगभग 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।

पानी पानी भोजपुरी (खेसारी लाल यादव)

साल 2021 में सिंगर बादशाह ने “पानी पानी हो गई” गाना बनाया था। जिसे आस्था गिल ने गया था। जबकि जैकलीन फर्नांडिस ने इस पर दमदार परफॉर्मेंस दी थी। गाने के हिंदी वर्जन के कुछ महीनों बाद ही बादशाह ने इसका भोजपुरी वर्जन भी बनाया था। जिसमें खेसारी लाल यादव, बादशाह और अक्षरा सिंह की जोड़ी नजर आई थी। गाने के भोजपुरी वर्जन को खेसारी लाल बादशाह और रानी चंद्रा ने गाया है। इसके भोजपुरी वर्जन को भी दर्शकों की ओर से खूब प्यार और सपोर्ट मिला। जिसे अब तक लगभग 105 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

बईठल रही केरा के थम प (अवधेश प्रेमी यादव)

भोजपुरी गाना बईठल रही केरा के थम प इन दिनों इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने पर हजारों लोग रील्स बना चुके हैं और इसका देसी फ्लेवर हर किसी को पसंद आ रहा है। खास बात ये है कि ये गाना असल में साल 2003 की सुपरहिट फिल्म “अंदाज़” के फेमस सॉन्ग अल्लाह करे दिल न लगे का रीमेक है। उस गाने में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी नजर आई थी, जिसे सोनू निगम और अल्का याग्निक ने गाया था। म्यूजिक नदीम-श्रवण का था और बोल लिखे थे समीर ने। अब इस गाने को भोजपुरी स्टाइल में अवधेश प्रेमी यादव ने अपनी आवाज़ दी है, लिरिक्स लिखे हैं Writer Tharu ने और म्यूजिक दिया है Rakesh Raj Kumar ने। वीडियो को Niraj Singh ने डायरेक्ट किया है, एडिटिंग की है Raunak Rashiq ने और डांस स्टेप्स तैयार किए हैं Sahil Bhai ने। पुराने रोमांस और नए देसी तड़के का ये कॉम्बिनेशन लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है।

इनके अलावा भी कई ऐसे हिंदी गाने हैं। जिनके भोजपुरी वर्जन को पब्लिक ने बढ़ चढ़कर प्यार और सपोर्ट दिया है। जिनमें जुगनी जुगनी, घघरी, लुट गए और लड़की दीवानी जैसे गानों का नाम शामिल है।