Border 2 Announcement: सनी देओल की बॉर्डर 2 की घोषणा, इस दिन होगी रिलीज़

By: khabardaari.com

Last Update: August 23, 2024 12:46 PM

Border 2 Announcement
Join
Follow Us

सनी देओल की मुख्य भूमिका और मल्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था। यह फिल्म साल 1997 में रिलीज की गई थी। जिसके अब सिक्वल की घोषणा की जा चुकी है। लंबे समय से फिल्म को लेकर अटकलें आ आ रही थी, मगर अब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की घोषणा कर दी है। जिसमें फिर से सनी पाजी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के सीक्वल में कई नए एक्टर भी शामिल होंगे। आईए इनके बारे में जानकारी लेते हैं।

Bodar 2 Announcement

सनी देओल ने पिछले साल अपनी सुपरहिट फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा के दूसरे भाग के साथ बॉलीवुड में तगड़ा धमाल मचाया था। जिसके बाद उन्होंने जानकारी दी, थी कि वह अपनी पुरानी हिट फिल्मों के सिक्वल पर काम करने पर विचार कर रहे हैं। जिसके बाद फैंस ने बॉर्डर 2 का जमकर समर्थन किया। मेकर्स ने भी सहमति जताई और अब बॉर्डर 2 की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गई है।

बॉर्डर का लगभग 29 साल बाद सिक्वल आने जा रहा है। जिसमें फिर से सनी देओल उनके साथ जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी भी कमान संभालने वाले हैं। मेकर्स द्वारा दी गई, जानकारी के मुताबिक फिल्म जल्द ही पटरी पर होगी। जिसके प्री प्रोडक्शन और कास्ट क्रू के चयन पर काम चल रहा है। मगर मेकर्स द्वारा संभावित रूप से बताया गया है, कि यह फिल्म 23 जनवरी 2026 तक सिनेमाघर में रिलीज कर दी जाएगी।

वरुण धवन ने विडियो जारी कर दी जानकारी

Border 2 Announcement

शुरुआत में खबरें मिल रही थी, कि आयुष्मान खुराना बॉर्डर 2 में नजर आ सकते हैं। मगर अब उनकी जगह वरुण धवन को कास्ट कर लिया गया है। जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से फिल्म की घोषणा करते हुए खुशी जाहिर की है। वरुण धवन कहते हैं, कि जब वह फोर्थ क्लास में थे। तब उन्होंने यह फिल्म देखी थी। जिसका उन पर काफी प्रभाव पड़ा। वह सैनिकों का सम्मान करते हुए कहते हैं, कि उनके लिए काफी गौरव की बात की वह जेपी दत्ता और सनी पाजी के साथ पहली बार काम करने जा रहे हैं।

बॉर्डर ने कि थी तगड़ी कमाई

1997 में डायरेक्टर जेपी द्वारा बनाई गई बॉर्डर फिल्म मात्र 10 करोड़ के बजट में तैयार की गई थी। जिसने लगभग 65.57 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के 1971 के वॉर के आधार पर तैयार की गई थी। जो दर्शकों को जमकर पसंद आई। यह फिल्म उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सफल फिल्मों में से एक थी।

Leave a Comment