Dhurandhar X Review: रणवीर सिंह का 2 साल बाद कम बैक, जानें फिल्म देख क्या बोले फैन्स

By: महेश चौधरी

Last Update: December 5, 2025 3:38 PM

film dhurandhar x review
Join
Follow Us

Dhurandhar X Review: आदित्य धर निर्देशित धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। दर्शक फिल्म को लेकर काफी सकारात्मक रिव्यू दे रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। जो 2 साल से सिनेमा से दूर थे। दर्शकों ने फिल्म को रणवीर सिंह के करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस और हॉलीवुड लेवल एक्शन फिल्म बताया है। कई लोगों ने तो धुरंधर फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे हिंसक और दमदार देशभक्ति फिल्म भी करार कर दिया है।

करीब साढ़े 3 घंटे लंबी फिल्म दर्शकों को आखिरी तक बांधे रखने में सफल रही है। चलिए जानते हैं फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर गर्दिश मची हुई है और यह फिल्म देखनी चाहिए या नहीं।

रणवीर सिंह का ‘धुरंधर’ से कमबैक

रणवीर सिंह पिछले 2 साल से फिल्मी दुनिया से दूरी रखकर चल रहे थे। मगर अब धुरंधर फिल्म से रणवीर सिंह ने ऐसा कम बैक किया है मानो दर्शकों की 2 साल की मांगे एक झटके में पूरी कर दी हो। यह फिल्म रणवीर सिंह के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक गिनी जा रही है। जिसमें रणबीर सिंह के इंटेंट लुक, एक्शन सीक्वेंस और उनके किरदार मेजर मोहित यानी हम्ज़ा की रहस्यमयिता ने जबरदस्त लाइमलाइट लूटी है। इनके साथ अक्षय खन्ना और विपक्ष में संजय दत्त की भूमिका ने अच्छा तालमेल बिठाया है। जिससे फिल्म और ज्यादा धमाकेदार साबित हुई है।

फिल्म धुरंधर समीक्षा (Dhurandhar X Review)

धुरंधर फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं। जिससे साफ पता चलता है की फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आ रही है। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए कैप्शन लिखा… यह फिल्म गैंगस्टर ड्रामा नहीं एक हाई-एड्रेनालाईन देशभक्ति शॉक वेव है। इसमें रणवीर का सबसे बेस्ट अवतार है मेरी तरफ से पांच में से 4 स्टार.

वहीं दूसरे यूज़र ने फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा… पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म में एक्शन सीन इतनी रियल और खूंखार लगे की देखकर आंखें धोखा खा गई। संजय दत्त की एंट्री पर तो लोगों की सीटियां ही थम नहीं रही थी। 

वही एक और अन्य फैन ने लिखा.. 3 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म थी। लेकिन लगा ही नहीं। फिल्म इतनी बारीकी से तैयार की गई थी की बोरियत जरा सी भी महसूस नहीं हुई। बैकग्राउंड म्यूजिक और युद्ध के सीन तो इतने बेहतरीन थे कि पूछो ही मत है। फिल्म को 5 में से 4.5 रेटिंग तो मिलना ही चाहिए।

क्या है धुरंधर फिल्म की कहानी?

धुरंधर फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है। जो मिशन धुरंधर के इर्द-गिर्द घूमती है। शुरुआत कंधार विमान अपहरण से होती है। इसके बाद संसद पर हुए हमले का जिक्र किया जाता है। इन दोनों घटनाओं के बाद भारत सरकार तय करती है कि दुश्मन को उसी की जमीन पर घुसकर किस तरीके से खत्म किया जाए। यही से शुरू होता है मिशन धुरंधर। 

जिसके लिए चुना जाता है रणवीर सिंह को और उसके कुछ साथियों को। रणवीर सिंह पाकिस्तान के कराची में स्थिति कुख्यात लयारी टाउन में घुसकर अंडरवर्ल्ड को भीतर से खोखला करने का जिम्मा उठाते हैं। वहां उनका सामना होता है रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना से।

फिल्म धोखा, उग्र साजिश और खूनी गैंगवार के ट्विस्ट से बुनी गई है। हालांकि कुछ जगह फिल्म की कहानी थोड़ी अटपटी जरूर लगती है। मगर दर्शकों का ध्यान बनाए रखती है। बाकी 3 घटे 34 मिनट की है फिल्म आपको जरा भी बोरियत महसूस नहीं होने देगी। आप इसे बड़े पर्दे पर देख सकते हैं।