फ्लॉप होने के बावजूद ऑस्कर अवॉर्ड 2025 की दौड़ में शामिल हुई सूर्या की कंगुवा, जानें फिल्म की ये खास वजह

साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की मुख्य भूमिका में कंगुवा फिल्म का बेशक बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास जादू नहीं चला। मगर यह फिल्म 323 ग्लोबल फिल्मों को टक्कर देते हुए ऑस्कर अवार्ड 2025 की रेस में आगे निकल चुकी है। फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड 2025 के लिए नामांकित किया जा चुका है।

ऐसे में हर कोई यह सवाल जरूर कर रहा है आखिर कंगुवा फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद ऑस्कर अवार्ड 2025 में कैसे पहुंची? आइये कंगुवा फिल्म की उन खूबियों के बारे में बात करते हैं, जिनके आधार पर कंगुवा फिल्म को ऑस्कर के लिए चुना गया है।

फ्लॉप होकर भी कंगुवा फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड के लिए चुनी गई

कंगुवा एक फेंटेसी एडवेंचर फिल्म है। जिसे 14 नवंबर 2024 को थियेटर्स में रिलीज किया गया था। फिल्म को दर्शकों की ओर से उम्मीद के मुताबिक रिस्पांस नहीं मिला। दर्शकों को फिल्म का हाई स्कोर म्यूजिक, कमजोरी स्टोरी-टेलिंग और दूसरे कलाकारों को मिला कम स्क्रीन समय पसंद नहीं आया। यह फिल्म करीब 350 करोड़ के बजट में तैयार की गई थी। मगर केवल 90 करोड़ की कमाई पर ही सीमितकर रह गई। जिसका डायरेक्शन फेमस डायरेक्टर सिरुथाई शिवा द्वारा किया गया था। जो अब अमेजॉन प्राइम वीडियो पर भी उपलब्ध है। 

इंडस्ट्री ट्रैक्टर मनोबाला विजयबाला ने अपने सोशल मीडिया पर ऑस्कर अवार्ड 2025 में नामांकित फिल्मों की सूची जारी की है। जिसमें कंगुवा फिल्म का भी नाम शामिल है  यह खबर देख सूर्या के फैंस खुशी से झूम उठे। हालांकि इस खबर ने ज्यादातर लोगों को अचंभित किया है। 

कंगुवा फिल्म को ऑस्कर के लिए क्यों चुना

कंगुवा फिल्म की किन खूबियों के चलते इसे ऑस्कर अवार्ड 2025 की सूची में शामिल किया है? इसको लेकर फिलहाल कोई अधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। मगर दावा किया जा रहा है की फिल्म को इसके गहरे कलात्मक दृष्टिकोण और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा स्तर पर प्रभावशाली तकनीकी पहलुओं के चलते चुना गया है।

फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म और बेस्ट ओरिजिनल स्कोर के लिए नामांकित किया गया है। जिसके शानदार वीएफएक्स, ऐतिहासिक सेट डिजाइन और बैकग्राउंड स्कोर ने जूरी (चयन कर्ताओं) का ध्यान आकर्षित किया।

ऑस्कर अवॉर्ड 2025 के लिए चुनी गई भारतीय फिल्में

  1.  कंगुवा (तमिल)
  2. ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट (मलयालम-हिन्दी)
  3. आदुजीविथम : द गोट लाइफ (हिन्दी)
  4. पुतुल (बंगाली)
  5. स्वतंत्र्य वीर सावरकर (हिन्दी)
  6. गर्ल्स विल बी गर्ल्स (हिन्दी-अंग्रेजी)
  7. संतोष (हिन्दी)
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Leave a Comment