GOAT Movie Hindi Review: साउथ सुपरस्टार विजय की एक्शन थ्रिलर फिल्म GOAT 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। जो एक पैन इंडिया फिल्म है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस देखने को मिला है। दर्शकों की ओर से फिल्म के रिव्यू सामने आ चूके हैं। दर्शकों ने फिल्म को जमकर इंजॉय किया है। और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। बता दे, द ग्रेट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) फिल्म में विजय ने डबल रोल निभाया है। जिसमें एक उनका अपना और एक उनके पिता का किरदार देखने को मिलता है। आईए जानते हैं कि आखिर GOAT फिल्म कैसी है और इसे देखना कितना मजेदार होगा।
फिल्म | GOAT (the greatest of all time |
प्रकार | जासूसी बेस्ड एक्शन थ्रिलर |
रिलीज़ डेट | 05/09/2024 |
स्टार | विजय और मीनाक्षी चौधरी |
डायरेक्टर | वेंकटेश प्रभु |
प्रोडक्शन | एजीएस एंटरटेनमेंट |
भाषा | तमिल, हिंदी, मलयालम |
The Great Of All Time Movie
द ग्रेट ऑफ ऑल टाइम एक जासूसी बेस्ड एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसका निर्देशन वेंकटेश प्रभु और प्रोडक्शन एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। फिल्म मे विजय और मीनाक्षी चौधरी मुख्य भूमिका में जबकि मालविका शर्मा, प्रशांत, राघव लॉरेंस, प्रभु देवा, प्रेमगी अमरेन, मोहन, कॉमेडियन योगी बाबू और अजमल अमीर जैसे कलाकार फिल्म में सहायक भूमिका में नजर आये है। फिल्म को कई मल्टीप्ल भाषाओं में रिलीज किया गया है। जहां से दर्शको की तरह-तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शक फिल्म देखकर वैल्यू फॉर मनी कह रहे हैं।
GOAT फिल्म की कहानी क्या है?
ग्रेटेस्ट का ऑल टाइम फिल्म की कहानी काफी मजेदार है। हालांकि फिल्म देखते समय आपको टाइगर 3 और मिशन इंपॉसिबल जैसे फिल्मों का रिफरेंस याद अवश्य आएगा। मगर फिल्म की कहानी में काफ़ी कुछ नयापन भी मिलने वाला है। फिल्म में विजय गांधी की भूमिका में नजर आते हैं। जो एक स्पेशल एंटी टेररिस्ट स्कॉट का एजेंट है। दूसरी ओर फिल्म का विलन मोहन मेनन की भूमिका में एक आतंकवादी संगठन का लीडर है। जिसे खत्म करने के लिए गांधी बैंकॉक में एक मिशन शुरु करता है। गांधी को खबर मिलती है, कि उसका बेटा जीवन अब इस दुनिया में नहीं रहा। इसका गांधी को बहुत दुःख होता है।
मगर कई सालों बाद रूस में गांधी अपने मर चुके बेटे जीवन से मिलता है। वे दोनों साथ-साथ अपने घर लौटते हैं। मगर जब से गांधी को उसका बेटा जीवन मिला है। उसके बाद से ही गांधी के साथ कई अजीबोगरीब घटनाएं घटित होने लगती हैं। इसके बाद गांधी को जीवन पर शक होता है, कि वह उसका ही बेटा है या फिर यह किसी आतंकवादी संगठन की कोई चाल है। जहां से फिल्म का ट्वीट बदलता है।
विजय की दोहरी भूमिका
फिल्म में विजय की दोहरी भूमिका काफी सुर्खियां बटोर रही है। दर्शकों को उनका यह किरदार काफी ज्यादा प्रभावित करता है। जिसमें वह एक ही समय पर बाप और बेटे दोनों का किरदार पूरी गुणवत्ता के साथ निभाते हैं। दूसरी और विजय की प्रेमिका के रूप में मीनाक्षी चौधरी ने श्रीनिधि का किरदार निभाया है। जो हमेशा विजय पर शक करती है। ओवरऑल दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई है। जो दर्शकों को बोर होने से बचती है। कॉमेडियन योगी बाबू का किरदार फिल्म के फर्स्ट हाफ में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए समर्पित है। फिल्म का हर एक कलाकार अपने एक खास उद्देश्य को बखूबी निभाता है।
GOAT सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग
फिल्म के जबरदस्त एक्शन और तेज रफ्तार गाड़ियों के सीन दर्शकों के मनोरंजन को और तड़का लगाते हैं। फिल्म में विजय का डबल रोल काफी बेहतरीन कलाकारी का नमूना है। जबरदस्त बैकग्राउंड म्यूजिक और ट्रैक दर्शकों और फिल्म को ज्यादा गहराई से जोड़ते हैं। और दर्शक अपने आप से फिल्म को ज्यादा रिलेट कर पाते हैं।
GOAT Movie Review in Hindi | GOAT फिल्म कैसी है?
थलपती विजय पिछले तीन दशक से इंडियन सिनेमा में कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दे चुके हैं। जिनके माध्यम से विजय ने लाखों करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है। GOAT विजय की साल 2024 की पहली रिलीज है। जो शानदार प्रतिक्रिया की भागीदार रही। दर्शकों ने फिल्म देखने के बाद ट्विटर/एक्स पर कई प्रकार की सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर लिखता है #GOAT रिव्यू मेगा एंटरटेनर। जबकि दूसरे यूज़र ने पोस्ट कर रिव्यू दिया “फर्स्ट हाफ एंटरटेनिंग – पीक सेकंड हाफ बैंगर क्लाइमेक्स दिलचस्प कैमियो इंट्रो सीन थलपति vs इलाया थलपति : ब्लॉकबास्टर”. दर्शकों को फिल्म में विजय का दमदार एक्शन और डबल रोल सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। दर्शक विजय को ऑल टाइम ग्रेटेस्ट कहकर फिल्म का शानदार स्वागत कर रहे हैं।
सेकेंड हाफ में कमजोर पड़ी फिल्म की कहानी
बेशक ज्यादातर दर्शकों ने फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। मगर कुछ दर्शकों ने स्पष्ट शब्दों में फिल्म के सेकेंड हाफ मे खामियां निकाली है। फिल्म के इंटरवल के बाद कुछ अनावश्यक सीन फिल्म में जबरन ठुसे गए हैं। इसके अलावा बेमेल गाने और लंबी सड़कों पर पीछा करने के लंबे सीन फिल्म का मजा किरकरा करते हैं। साथ ही फर्स्ट हाफ के हर एक आगामी सीन को दशक पहले ही प्रिडिक्ट करने में सफल रहे। जो दर्शकों की ओर से एक बड़ी शिकायत है।
GOAT फिल्म देखनी चाहिए या नहीं?
जासूसी बेस्ड द ग्रेटेस्ट का ऑल टाइम फिल्म कई फिल्मों के रेफरेंस की याद दिलाती है। फिल्म की फर्स्ट हाफ तक कहानी काफी हद तक प्रिडिक्ट की जा सकती है। मगर सेकंड हाफ में काफी ज्यादा सस्पेंस देखने को मिलता है। फिल्म के आखिरी 40 मिनट दर्शकों की संतुष्टि का कारण बनते हैं। जिसमें जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस सीन देखने को मिलते हैं। अगर आप एकदम फ्रेश स्टोरी के साथ फिल्म देखना चाहते हैं तो यह फिल्म आप अवॉयड कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको जासूसी आधरित फिल्मों का शौक है और आप विजय के तगड़े फैन हैं, तो यह फिल्म आपको काफी पसंद आएगी। जिसका आप सिनेमा में लुफ्त उठा सकते हैं।