Golden Globes 2025 Winner List: गोल्डन ग्लोब्स में नामांकन, लेकिन जीत से कोसों दूर भारतीय सिनेमा

By: महेश चौधरी

On: Monday, January 6, 2025 8:42 AM

Google News
Follow Us

Golden Globes 2025 का आयोजन लॉस एंजेलिस में किया गया है। जिसका यह 82वां संस्करण था। जिसमें भारत की फेमस फीमेल डायरेक्टर पायल कपाड़िया का भी चयन हुआ था। मगर वह अंतिम रूप से अवार्ड जीतने में असफल रही। साल 1988 में पहली बार भारतीय फिल्म गांधी को यह अवार्ड मिला था। इसके बाद भारत गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड के लिए तरस रहा है। आइये गोल्डन ग्लोब्स 2025 अवॉर्ड विजेता सूची पर चर्चा करते हैं।

गोल्डन ग्लोब्स 2025

गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक माना जाता है। यह आयोजन हर साल हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जाता है। जिसमें फिल्म और टेलीविजन जगत के उत्कृष्ट कलाकारों, निर्देशकों और रचनात्मक टीमों का चयन किया जाता है। यह समारोह नए केवल पुरस्कार देने के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसमें दुनिया भर के सितारे भी मौजूद रहते हैं। जिससे यह दुनिया भर के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है। साल 2025 गोल्डन ग्लोब्स का आयोजन निक्की ग्लेसर की मेजबानी में आयोजित किया गया है।

गोल्डन ग्लोब्स 2025 से चुकी पायल कपाड़िया 

गोल्डन ग्लोब्स 2025 में इस साल रिलीज हुई फिल्म “ऑल वी इमेजिन एज लाइट” की डायरेक्टर पायल कपाड़िया को चुना गया था। मगर पायल यह खिताब जीतने से चूक गई। ऑल वी इमेजिन एज लाइट फिल्म को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म की कैटेगरी में चुना गया था। जिसे जैक्स ऑडियार्ड की “एमिलिया पेरेज” फिल्म ने टक्कर देते हुए यह अवार्ड अपने नाम किया है। पिछले साल भी इस आयोजन में एसएस राजामौली की RRR फिल्म को नॉमिनेट किया गया था। मगर वह भी अंतिम रूप से यह अवार्ड जीतने में नाकाम रही थी।

Golden Globes 2025 Winner List 

पुरस्कार श्रेणीविजेताकार्य/फिल्म
सर्वश्रेष्ठ सहायक पुरुष अभिनेता (टेलीविजन)तदानोबू असनोशोगुन
सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता (टेलीविजन)हिरोयुकी सानदाशोगुन
सर्वश्रेष्ठ सहायक पुरुष अभिनेता (फिल्म)किरन कल्किनए रियल पेन
सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेता (टेलीविजन सीरीज)जीन स्मार्टहैक्स
सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता (टेलीविजन सीरीज)जेरेमी एलन व्हाइटद बियर
सर्वश्रेष्ठ सहायक महिला अभिनेता (फिल्म)जो सलदानाएमिलिया पेरेज
सर्वश्रेष्ठ स्टैंडअप कॉमेडी (टेलीविजन)अली वोंगअली वोंग: सिंगल लेडी
सर्वश्रेष्ठ पटकथापीटर स्ट्रॉघनकॉन्क्लेव
सर्वश्रेष्ठ मूल गीत (फिल्म)एल मालएमिलिया पेरेज

Leave a Comment