आशा नेगी के Honeymoon Photographer Show का ट्रेलर रिलीज, इस दिन होगा OTT पर रिलीज

By: khabardaari.com

On: Thursday, September 19, 2024 2:13 PM

Honeymoon Photographer Show
Google News
Follow Us

आशा नेगी का आगामी Honeymoon Photographer Show चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसका ट्रेलर जिओ सिनेमा के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। हनीमून फोटोग्राफर शो क्राइम और सस्पेंस से भरी कहानी पर आधारित होने वाला है। जिसकी सस्पेंस से भरपूर कहानी और शो के दिलचस्प किरदार दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आएंगे। आईए जानते हैं हनीमून फोटोग्राफर की कहानी और रिलीज डेट के बारे में।

Honeymoon Photographer Show Cast

हनीमून फोटोग्राफर आगमी रोमांटिक क्राइम थ्रिलर शो है। जिनमें आशा नेगी ने अंबिका नाथ की भूमिका निभाई है। जबकि साहिल सलाथिया ने अधीर ईरानी और अपेक्षा पोरवाल ने जया ईरानी की भूमिका निभाई है। जिसमें अंबिका नाथ एक हनीमून फोटोग्राफर होगी और अधीर ईरानी और जया ईरानी नव विवाहित जोड़े के रूप में नजर आएंगे। इनके आलावा शो में जेसन थाम और राजीव सिद्धार्थ भी अहम भूमिका में नजर आने वाले है। बता दे, हनीमून फोटोग्राफर शो अर्जुन श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित है। जिसमें कुल 6 एपिसोड होंगे।

Honeymoon Photographer Show Trailer

हनीमून फोटोग्राफर शो का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जो देखने में काफी सस्पेंस और ग्लैमर से भरपूर है। ट्रेलर की शुरुआत अंबिका नाथ से होती है। जो खुद का एक हनीमून फोटोग्राफर के तौर पर परिचय देती है। इसके बाद ट्रेलर रोमांटिक पलों से होते हुए क्राइम सीन में तब्दील हो जाता है। और इसमें अंबिका नाथ भी संदिग्ध की लाइन में आ जाती है। क्योंकि अधीर ईरानी एक बहुत बड़े उद्योगपति है। इसलिए यह मामला काफी गंभीरता से लिया जाता है। और उनके परिवार, दोस्त और बाहर के कई लोग भी शक के दायरे में आ जाते हैं। हनीमून फोटोग्राफर शो की कहानी काफी रोचक और मजेदार होगी।

हनीमून फोटोग्राफर शो की कहानी

अंबिका नाथ, नवविवाहित जोड़े अधीर ईरानी और जया ईरानी की हनीमून फोटोग्राफर हैं, जो उनके जीवन के खूबसूरत पलों को अपने कैमरे में कैद करती हैं। शो में रोमांस, हंसी-मजाक, और भावनाओं का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है। लेकिन इन सबके बीच, कहानी अचानक एक क्राइम सीन में तब्दील हो जाती है। हनीमून के दौरान अधीर ईरानी की लाश समुद्र किनारे पाई जाती है, जिसके बाद अंबिका नाथ संदेह के घेरे में आ जाती हैं।

अंबिका को मुख्य संदिग्ध के रूप में देखा जाता है क्योंकि हत्या की रात से पहले वह अधीर के साथ थीं। हालांकि, अंबिका को उस रात की कोई भी बात याद नहीं है। इसी बीच, अंबिका का एक दोस्त भी गायब हो जाता है, जिससे उस पर शक और गहरा हो जाता है। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस इंस्पेक्टर दिव्या सावंत इस हत्या का खुलासा करने में जुट जाती हैं। दूसरी ओर अंबिका का करीबी मित्र जॉन भी अंबिका को निर्दोष साबित करने के लिए उसकी मदद करता है।

हनीमून फोटोग्राफर शो रिलीज डेट

हनीमून फोटोग्राफर शो के टेलर के साथ ही इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। बता दे, 1127 सितंबर 2024 को जिओ सिनेमा एप पर स्ट्रीम किया जाएगा। जिसे जिओ सिनेमा प्राइम मेंबर्स देख सकते हैं।

आशा नेगी ने साझा किया शो का अनुभव

आशा नेगी ने बड़े अच्छे लगते हैं और पवित्र रिश्ता जैसे प्रसिद्ध टीवी सीरियल से काफ़ी नाम कमाया है। आशा नेगी ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में बताया कि हनीमून फोटोग्राफर शो उनके लिए काफी नया और चुनौतियों से भरपूर प्रॉजेक्ट था। जिसमें गुनहगारों और पुलिस के बीच शानदार चूहा-बिल्ली का खेल चलता है। शो का हर एक किरदार अपने आप को बेगुनाह साबित करने की पूरी कोशिश करता है। इसकी शूटिंग काफी मजेदार रही. लेकिन उससे कई गुना ज्यादा मज़ा दर्शकों को ये शो देखकर आने वाला है।

Leave a Comment