म्यूजिक डायरेक्टर कैसे बनें? कोर्स, फीस, अवधि और सम्पूर्ण जानकारी

By: khabardaari.com

On: Sunday, October 6, 2024 10:52 AM

म्यूजिक डायरेक्टर कैसे बनें
Google News
Follow Us

म्यूजिक डायरेक्टर कैसे बनें? किसी फिल्म में संगीत देने का जिम्मा म्यूजिक डायरेक्टर का होता है। जो फिल्म में दिखाये जाने वाले सीन के साथ बैकग्राउंड म्यूजिक का तालमेल बिठाता है। जिससे दर्शक फिल्म से ज्यादा भावनात्मक रूप से जुड़े पातें हैं। आजकल डिजिटल दुनिया का प्रसार होता जा रहा है। जिससे म्यूजिक डायरेक्टर के लिए कमाई के और रास्ते खुलें है। आईए जानते हैं, म्यूजिक डायरेक्टर कैसे बने? और एक सफल म्यूजिक डायरेक्टर बनने का सफर तय करने के लिए हमें क्या-क्या करना होगा?

म्यूजिक डायरेक्टर कैसे बनें?

म्यूजिक डायरेक्टर बनने के लिए आपको पहले म्यूजिक (संगीत) के बारे में गहराई से जानकारी लेनी होगी और आपको एक सफल म्यूजिशियन (गीतकार) बनाना होगा। जिसके लिए आप स्कूल या संस्थान से प्रशिक्षण ले सकते हैं। संगीत शिक्षा के लिए आप स्कूल या संस्थान को प्राथमिकता दें। जहां आप न सिर्फ अपना ध्यान केंद्रित करके अपने करियर पर मेहनत करेंगे। बल्कि आप उन लोगों से भी जुड़ सकेंगे, जो पहले से संगीत जगत में काफी बेहतर कर रहे हैं। और उनसे भी आपको काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा। भारत में कई म्यूजिक स्कूल है, जो विश्व स्तरीय पाठ्यक्रम के साथ प्रशिक्षण देते हैं।

म्यूजिक डायरेक्टर के लिए बेस्ट संस्थान

यहां हम आपको भारत के कुछ प्रसिद्ध संस्थाओं की सूची उपलब्ध करा रहे हैं। जहां से हर साल हजारों छात्र अपने संगीत करियर को आगे बढ़ते हैं।

एन्जिल्स संगीत अकेडमी (Angel’s Music Academy) 

राजस्थान में स्थित एंजिल्स संगीत अकादमी संगीत उत्पादन, ध्वनि इंजीनियरिंग और ओपेरा गायन में स्नातक डिग्री के लिए बेहतरीन विकल्प है। जहां अभ्यास करने के लिए डॉल्बी एटमॉस स्टूडियो के भी सुविधा छात्रों को उपलब्ध कराई जाती है।

KM Music Conservatory

केएम म्यूजिक कंजर्वेटरी में संगीत उत्पादन, ध्वनि इंजीनियरिंग के साथ-साथ फिल्म स्कोरिंग और पश्चिमी शास्त्रीय संगीत का भी कौशल सिखाया जाता है। इस संस्थान की सबसे बड़ी बात यह है, कि इसके संस्थापक ए.आर. रहमान है। जो चेन्नई में स्थित है।

इनके आलावा TGC Delhi, स्वर्णभूमि संगीत अकादमी ( चेन्नई) और फ़र्टाडोस स्कूल ऑफ़ म्यूज़िक संस्थान भी शानदार विकल्प है. जहाँ संगीत अभ्यास के लिए सभी आवश्यक सामग्री और सुविधाएं उपलब्ध है।

कितना खर्चा आएगा

कोर्स की अवधि और कोर्स में आने होने वाला खर्चा कोर्स के प्रकार और संस्थान द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं पर निर्भर करता है। कुछ कोर्स कुछ महीनो के होते हैं, तो कई कोर्स सालों तक चलते रहते हैं। आमतौर पर संगीत कोर्स 25,000 से शुरू होता है। जो लाखों तक पहुंच सकता है।

संगीत कला में कौशल लेने के बाद आप म्यूजिक डायरेक्टर की भूमिका की तैयारी कर सकते हैं। जिसके लिए आपको म्यूजिक डायरेक्टर के पद की बुनियादी चीजों को सिखाना होगा। साथ ही एक म्यूजिक डायरेक्टर को संगीत की भाषा, वाद्य यंत्रों का ज्ञान, संगीत की भावना और संगीत रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले सभी सॉफ्टवेयर और स्टूडियो में इस्तेमाल होने वाले हार्डवेयर के बारे में अच्छे से जानकारी होनी चाहिए।

म्यूजिक डायरेक्टर की भूमिका क्या होती है?

एक म्यूजिक डायरेक्टर से अधिकांश समय स्टूडियो में काम करने की उम्मीद लगाई जाती है। हालांकि कई बार फिल्म की शूटिंग के साथ म्यूजिक डायरेक्टर को आउटडोर भी होना पड़ सकता है। किसी भी फिल्म में म्यूजिक डायरेक्टर की कई जिम्मेदारियां होती है।

  • अन्य संगीत  करो का मार्गदर्शन करना।
  • फिल्म या शो के दृश्यों के मुताबिक संगीत के रचना करना।
  • संगीत को रिकॉर्डिंग करना और मिक्सिंग करना।
  • तैयार संगीत को फिल्म या शो के सीन के साथ सिंक्रोनाइज करना आदि शामिल है।

म्यूजिक डायरेक्टर पैसे कैसे कमाता है?

म्यूजिक डायरेक्टर के पास पैसा कमाने के कई विकल्प होते हैं। जिसमें से मुख्य रूप से फिल्मों के लिए संगीत तैयार करना है। इसके आलावा म्यूजिक डायरेक्टर TV शो के लिए संगीत देकर, कंपनियों को विज्ञापनों के लिए जिंगल्स बनाकर, लाइव कॉन्सर्ट करके, संगीत शिक्षण और म्यूजिक प्रॉडकशन (संगीत उत्पादन) से भी काफी अच्छी कमाई होती है।

Leave a Comment