सनी देओल स्टारर जाट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त गदर मचा रही है। फिल्म ने जबर्दस्त ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया है। चौथे दिन पहले वीकएंड पर फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया है। 4 दिनों में फिल्म ने लगभग 40 करोड़ का कलेक्शन करते हुए सनी देओल की पिछले 10 साल की फिल्मों का रिकॉर्ड धराशाही कर दिया है। चलिए जानते हैं जाट मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Jaat Movie Box office Collection) कितना हुआ है और यह फिल्म हिट होगी या फ्लॉप।
Jaat Movie Box office Collection
जाट फिल्म को 10 अप्रैल 2025 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया गया था। जिसने ओपनिंग डे पर लगभग 9.5 करोड़ का कलेक्शन करते हुए जबरदस्त शुरुआत की थी। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में हल्की गिरावट आई। दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि तीसरे दिन तेजी के साथ 9.75 करोड़ का कलेक्शन करते हुए कमाई की रफ्तार पकड़ी।
Jaat Movie Box office Collection Day 4
यह फिल्म पहले वीकेंड और चौथे दिन आज सुबह 10:30 बजे तक लगभग 14.06 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। कमाई का यह आंकड़ा देर रात 20 करोड़ तक जा सकता है। जिसके बाद जाट फिल्म की कुल बॉक्स ऑफिस कमाई लगभग 45 करोड़ के पार पहुंच जाएगी। फिल्म ने केवल चार दिन में ही 45 करोड़ का कलेक्शन करते हुए अपने नाम का डंका बजा दिया है।
सनी देओल का टुटा 10 साल पुराना रिकॉर्ड
सनी देओल ने साल 2015 से 2025 के बीच कुल 11 फिल्में की है। जिनमें साल 2015 में रिलीज हुई घायल वंस अगेन (35 करोड़) और साल 2024 में रिलीज हुई गदर पार्ट 2 (525 करोड़) केवल 2 फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इनके अलावा पिछले 10 साल के करियर में किसी भी फिल्म का कलेक्शन 15 करोड़ या 15 करोड़ से ऊपर नहीं हुआ है। ऐसे में जाट फिल्म का केवल 4 दिन में 40 करोड़ का कलेक्शन करना एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
जाट फिल्म हिट होगी या फ्लॉप
गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित जाट फिल्म का कुल बजट लगभग 100 करोड रुपए बताया जा रहा है। जिसके मुकाबले देखा जाए तो फिल्म काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म अगले दो सप्ताह में अपने बजट से काफी ज्यादा कलेक्शन करने की राह पर चल रही है। मगर यह देखना दिलचस्प होगा की फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन अपने बजट से कितना गुना ज्यादा होगा।