January 2025 OTT Release List: द रोशन्स डॉक्यूमेंट्री से लेकर पाताल लोक 2 तक, यहाँ देखें सभी की लिस्ट

By: महेश चौधरी

Last Update: January 12, 2025 12:14 PM

January 2025 OTT Release 
Join
Follow Us

OTT दर्शकों के लिए जनवरी 2025 काफी खास रहने वाला है। कई जबरदस्त फिल्मों और वेब सीरीज की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ चुकी है। जिनमें जबरदस्त एक्शन, ड्रामा और रोमांस का भरपूर डोज मिलने वाला है। आइये लिए January 2025 OTT Release के बारे में जानकारी लेते हैं।

January 2025 OTT Release 

पाताल लोक 217 जनवरी (अमेजॉन प्राइम वीडियो)
द रोशन्स17 जनवरी (नेटफ्लिक्स)
I am Kathalan17 जनवरी (ManoramaMAX )
Pani16 जनवरी (Sony Live)

पाताल लोक 2 OTT रिलीज डेट 

पाताल लोक सीजन 2 वेब सीरीज 17 जनवरी को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जो काफी जबरदस्त है। एक बार फिर जयदीप अहलावत इंस्पेक्टर हाथी राम चौधरी के किरदार के साथ वापसी कर रहे हैं। यह क्राईम एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज अविनाश अरुण धावरे द्वारा डायरेक्ट की गई है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

द रोशन्स OTT रिलीज डेट 

द रोशन्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज ऋतिक रोशन के परिवार की यात्रा को दिखाने का काम करेगी। इसके साथ ही सीरीज में उनके उपनाम (रोशन) से भी पर्दा उठने वाला है। कैसे उनके दादाजी की गलती की वजह से उनका उपनाम नागरथ से बदलकर रोशन हो गया। सीरीज में रितिक रोशन, राकेश रोशन, प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान जैसे सितारे नजर आएंगे। जो 17 जनवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है।

I am Kathalan OTT Release Date 

I am Kathalan एक मलयालम टेक्नो क्राईम थ्रिलर फिल्म है। जिसका डायरेक्शन गिरीश ए. डी. द्वारा किया गया है। फिल्म एक ऐसे युवा लड़के के किरदार को केंद्र में रखकर तैयार की गई है। जो लगातार पढ़ाई और करियर में संघर्ष कर रहा है। उसकी खराब परिस्थितियों को देखकर उसकी प्रेमिका भी उससे अलग हो जाती है और उसके पिता से भी उसका झगड़ा हो जाता है।

तमाम चीजों से परेशान होकर यह युवा अपने पिता के साथ धोखा करने वाली चिट-फंड से बदला लेने की कसम खाता है और एक मिशन शुरू करता है। एथिकल हैकिंग और साइबर दुनिया के आधार पर तैयार की गई यह फिल्म 17 जनवरी को ManoramaMAX पर रिलीज की जाएगी। 

Pani Movie OTT Release Date 

मलयालम फिल्म पानी एक एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। जिसका डायरेक्शन जाेजू जॉर्ज द्वारा किया गया है। यह इनके डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म भी है। जिसमें इन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को 24 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म गिरी यानी जाेजू जॉर्ज के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है।

शहर में दो युवा लड़के हिंसा फैलाने का काम करते हैं और गिरी के परिवार को निशाना बनाते हैं। गिरी अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाता है। जिसके साथ फिल्म आगे बढ़ती है। फिल्म को थियेटर्स में मिलती-जुलती प्रतिक्रिया मिली थी। जो अब 16 जनवरी को Sony Live पर स्ट्रीम की जाएगी।

Leave a Comment