King Movie: शाहरुख खान और सुहाना खान की किंग में विलन बनेंगे अभिषेक बच्चन

Writen By: khabardaari.com
Updated
फॉलो करें
King Movie

King Movie: शाहरुख खान और सुहाना खान इन दिनों अपनी फिल्म किंग के चलते काफी लाइमलाइट में बने हुए हैं। फिल्म फिलहाल प्री प्रोडक्शन स्टेज पर है। जिसकी कास्टिंग और अन्य जरूरी चीजों पर काम जारी है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में अभिषेक बच्चन विलन के रोल में नजर आएंगे। हालांकि खबरें मिल रही है की फिल्म में मल्टीप्ल विलन हो सकते हैं। आईए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

  • फिल्म: King
  • प्रोड्यूसर: सिद्धार्थ आनंद
  • डॉयरेक्टर: सुजॉय घोष 
  • स्टार कास्ट : सुहाना खान, SRK और अभिषेक बच्चन 
  • रीलीज डेट : 2025 – 2026 (expected)

अभिषेक बच्चन होंगे विलन

शाहरुख खान और सुहाना खान स्टारर फिल्म किंग से जुड़ी ताजा अपडेट के मुताबिक फिल्म में अभिषेक बच्चन प्रॉपर विलन का रोल करने जा रहे हैं। हालांकि फिल्म मेकर्स द्वारा अभिषेक बच्चन के रोल से जुड़ी कोई खास जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। पिंक वाला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में एक नहीं बल्कि एक से ज्यादा विलन नजर आने वाले हैं। अभिषेक बच्चन और सुहाना खान का जमकर मुकाबला होगा। सुहाना का साथ देने के लिए पिता शाहरुख खान नजर आएंगे।

फिल्म को सिद्धार्थ आनंद प्रोड्यूस करेंगे। इसके डायरेक्टर सुजॉय घोस है। फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन सहित कई बड़े कलाकार नजर आने वाले। हालांकि कास्ट फिलहाल पूरी तरह से कंफर्म नहीं की गई है।

शाहरूख खान का होगा ये रोल 

फिल्म किंग में शाहरुख खान एक गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे। जो सुहाना खान का मुसीबत में साथ देंगे। शाहरुख खान सुहाना खान को ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। इसके लिए वह हाल ही में न्यूयॉर्क में भी स्पॉट किए गए है।

किंग सुहाना खान और शाहरुख खान की पहली फिल्म होगी। जिसमें सुहाना खान फुल फ्लेज्ड किरदार में नजर आने वाली है। शाहरुख खान इस फिल्म को काफी बेहतरीन स्तर पर पेश करना चाहते हैं। जिसके लिए आए दिन फिल्म में बड़े बदलाव करने की खबरें मिल रही है।

King Movie Shooting Updates

King की शूटिंग विदेश में भी की जाएगी। जिसकी प्लानिंग चल रही है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म यूरोप में शूट की जाएगी। फिल्म के एक्शन और स्टंट सीन प्राग में शूट किए जाने की खबर है। हालांकि फिल्म मेकर्स ने लंदन को भी शूटिंग लोकेशन के लिए चुना है। जो काफी बेहतरीन लोकेशन है।

Movie की शूटिंग का शेड्यूल बनाया जा रहा है हालांकि इसमें बदलाव होने की काफी ज्यादा संभावना है। फिल्म प्री प्रोडक्शन स्टेज पर है। जो 2024 के अंत तक पूरी तरह पटरी पर होगी।

अभिषेक बच्चन ने दिखाई रुचि

फिल्म मेकर्स ने अभिषेक बच्चन के पास जब विलन का प्रस्ताव रखा तो अभिषेक बच्चन ने बिना देरी किए इसे स्वीकार कर लिया। अभिषेक बच्चन शाहरुख खान के अपोनेंट विलन का किरदार करेंगे। यह उनके लिए काफी बड़ी चीज होगी। इससे पहले भी अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान ने एक साथ दो फिल्मों में काम किया है। पहली फिल्म “कभी अलविदा ना कहना” और दूसरी फिल्म “हैप्पी न्यू ईयर” है।

King Movie Release Date

फिल्म फिलहाल प्री प्रोडक्शन स्टेज से गुजर रही है। जिसकी रिलीज डेट के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। फिल्म अंदाजन तौर पर साल 2025 के अंत में या 26 के शुरुआत में सिनेमाघर में दस्तक देने की पूरी संभावना रखती है।

King Movie Story in Hindi

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ शाहरुख खान और सुहाना खान की यह फिल्म “लियोन: द प्रोफेशनल” फिल्म के आधार पर बनाई जा रही है। फिल्म की स्टोरी एकदम क्लियर है, फिल्म में शाहरुख खान एक सुपारी किलर गैंगस्टर होते हैं। वहीं उसके पास वाले घर में पूरे परिवार का खून हो जाता है। इसमें सिर्फ एक 15- 16 साल की लड़की जिंदा बचती है। यह लड़की किंग फिल्म में सुहाना खान होगी। जिसको शाहरुख खान हथियार चलाने और मुकाबला करने की ट्रेनिंग देते हैं। बड़ी होकर यह लड़की यह मालूम कर लेती है कि उसके परिवार का गुनहगार कौन है। अपने पूरे परिवार के हत्यारों का पता चलने पर वह लड़की यानी सुहाना खान बदला लेने की तैयारी करती है। जिसे शाहरुख खान रोकने की कोशिश करते दिखाई देंगे।

सभी लेख पढ़ें