बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपर हीरो फ्रेंचाइजी की अगली किस्त कृष 4 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनने वाली यह फिल्म न केवल अपने शानदार VFX और एक्शन के लिए जानी जाएगी। बल्कि कृष 4 के कलाकार भी दर्शकों के लिए काफी खास रहने वाले हैं। ऋतिक रोशन एक बार फिर कृष के किरदार में बच्चों और बड़ों का मनोरंजन करने वाले हैं। फिल्म की हीरोइन को लेकर ताजा अपडेट्स मिल रहे हैं। फिल्म में पुराने चेहरों के साथ कुछ नए चेहरे भी नजर आ आने वाले हैं। आइये जानते कृष 4 के कलाकार कौन-कौन होंगे? और फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी।
कृष 4 के कलाकार
कृष फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त कृष 3 साल 2013 में रिलीज की गई थी। कृष 4 को लेकर पिछले 2 सालों से लगातार अटकलें मिल रही है। इसके डायरेक्टर राकेश रोशन ने जनवरी 2025 में फिल्म की आधिकारिक घोषणा करने का वादा किया है। कृष 4 में एक बार फिर ऋतिक रोशन सुपर हीरो बनने वाले हैं। इनके साथ नोरा फतेही, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रोहित रॉय, रोनित रॉय, गुलशन ग्रोवर, राकेश रोशन प्रीति जिंटा और सोनिया मेहरा के किरदार में रेखा वापसी कर सकती हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। जिसमें स्त्री 2 फेम श्रद्धा कपूर से सवाल किया जाता है कि उनकी आगामी फिल्म का नाम क्या है? जवाब में वह कहती है कि फिलहाल फिल्म का टाइटल उजागर नहीं कर सकती। मगर जनवरी 2025 में फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। श्रद्धा कपूर का यह बयान राकेश रोशन के बयान से काफी मिलता-जुलता है। जिसके बाद फैंस यह भी दावा कर रहे हैं कि कृष 4 के कलाकार सूची में श्रद्धा कपूर का भी नाम शामिल है। वह भी कृष 4 में नजर आएगी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कृष 4 कब रिलीज होगी
कृष 4 की रिलीज डेट के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। कृष 4 की कहानी तैयार की जा रही है। जनवरी 2025 में फिल्म का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। जिसके साथ ही फिल्म की कास्ट और फिल्म से जुड़ी अन्य खास जानकारी सामने आएगी। संभावित रूप से कृष 4 फिल्म 2025 के आखिर में या 2026 के शुरुआत में रिलीज हो सकती है।
कृष फ्रेंचाइजी के सभी भाग हिट रहे
कृष फ्रेंचाइजी की शुरुआत 8 अगस्त 2003 को रिलीज हुई फिल्म “कोई मिल गया” से हुई। फिल्म में एक मानसिक रूप से कमजोरी युवक रोहित की कहानी दिखाई गई है। जिसे एक एलियन मिल जाता है। एलियन रोहित को कई जादुई शक्तियां देकर उसके जीवन को असाधारण क्षमताओं से भर देता है। जिसके बाद रोहित अपनी जिंदगी को एक नए सिरे से जीता है। इस साइंस फिक्शन फिल्म ने बड़ी सफलता हासिल की और भारतीय सिनेमा में नया ट्रेंड शुरू किया।
इसके बाद 23 जून 2006 में कृष फिल्म रिलीज हुई। जिसमें दिखाया जाता है, कि रोहित का बेटा कृष्णा (ऋतिक रोशन) अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाता है और साथ ही अपनी शक्तियों का मानवता की भलाई के लिए इस्तेमाल करता है।
1 नंबर 2013 को कृष फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त कृष 3 रिलीज हुई। जिसमें कृष एक खतरनाक विलेन काल (विवेक ओबेरॉय) और उसके बनाए गए म्यूटेंट्स से मुकाबला करता है। कृष 3 में विज्ञान, एक्शन और इमोशनल कनेक्शन का शानदार मिश्रण देखने को मिला। यह फिल्म भी जबरदस्त हिट रही। अब कृष 4 में यह कहानी आगे बढ़ेगी। जिसमें यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कृष 4 कृष फ्रेंचाइजी के रुतबें को बरकरार रख पाएगी या नहीं।