Kya Masti Kya Dhoom Review in Hindi: क्या मस्ती क्या धूम एक हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। जिसका डायरेक्शन चंद्रकांत सिंह और अली शाह द्वारा किया गया है। फिल्म काफी मजेदार और ड्रामे से भरपूर है। जो दर्शकों का तनाव दूर करके करने के लिए एक शानदार जरिया बनेगी। इसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। खासकर फिल्म की कहानी और मजेदार किरदारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अगर आप भी यह फिल्म देखना चाहते हैं तो आपको पहले इसके रिव्यू पढ़ लेने चाहिए।
क्या मस्ती क्या धूम मूवी स्टार कास्ट
चंद्रकांत सिंह द्वारा निर्देशित “क्या मस्ती क्या धूम” फिल्म एक मल्टी स्टार कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। जिसमें मुख्य भूमिका में अभिषेक बजाज, मुस्कान शेट्टी और जॉनी लीवर जैसे कलाकार नजर आये हैं। इनके अलावा फिल्म में अनंत विधात शर्मा, विजय राज और ईशान्या महेश्वरी जैसे कलाकारों ने सहायक भूमिका में शानदार प्रदर्शन किया है।
क्या मस्ती क्या धूम फिल्म की कहानी
क्या मस्ती क्या धूम फिल्म चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। जो अपने बोरिंग जीवन में रोमांच और मस्ती की तलाश करते हैं। मगर अनजाने में एक मायाजाल में फंस जाते हैं। जिससे उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। मगर यह घटना दर्शकों के लिए कॉमेडी का एक शानदार डोज बनती है। जिसका दर्शकों पर असर फिल्म के अंत तक बरकरार रहता है। और आखरी तक दर्शकों की हंसी नहीं रुकती। फिल्म प्यार, दोस्ती और जीवन के उतार-चढ़ाव को शानदार तरीके से दिखाती है।
क्या मस्ती क्या धूम रिव्यू (Kya Masti Kya Dhoom Review in Hindi)
फिल्म के डायरेक्टर चंद्रकांत सिंह और अली शाह की जोड़ी ने फिल्म को काफी सरल और मनोरंजन तरीके से प्रस्तुत करके काफी सराहनीय काम किया है। फिल्म का डायरेक्शन औसत से बेहतर किया गया है। जिसमें किरदार कहानी की मूल से पकड़ ढ़ीली नहीं होने देतें। दर्शकों की हंसी रुकने से पहले फिल्म में कुछ ऐसा हुआ हो जाता है कि वह फिर से हंसने लगते हैं।
हालांकि कुछ जगह फिल्म की कहानी जरूरत से ज्यादा धीमी भी पड़ जाती है। मगर इसके तुरंत बाद कुछ बड़ा मजेदार कारनामा होता है। जिससे दर्शकों की शिकायत दूर हो जाती है। फिल्म के सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूजिक भी कहानी के साथ पूरी तरह से न्याय करते हैं।
कलाकारों के अभिनय की बात करें तो अभिषेक बजाज और मुस्कान सेठी ने अपने किरदारों को जीवंत कर दिया। दूसरी ओर फिल्म में जॉनी लीवर ने अपनी मजेदार कॉमेडी से दर्शकों पर अलग ही प्रभाव छोड़ा है। साथ ही संजय मिश्रा और विजय राज ने भी अपने टैलेंट से दर्शकों को खूब हँसाया है।
फिल्में देखें या नहीं
अगर आप एक मजेदार कॉमेडी ड्रामा फिल्म की तलाश कर रहे हैं तो नई ताजी की के साथ क्या मस्ती क्या धूम फिल्में को देखना चुन सकते हैं। जो आपको हँसा-हँसाकर पेट दुखाने की गारंटी लेती है। जिसे वेव्स ओटीटी पर देख सकते है।